गोरखपुर–दिनांक 20.02.2022
पूर्व महापौर डॉक्टर सत्या पाण्डेय के नेतृत्व में स्थानीय पार्षद के साथ किया गया जनसंपर्क
आज दिनांक 20.02.2022 को गोरखपुर नगर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी योगी आदित्यनाथ को ऐतिहासिक मतों से विजय दिलाने के लिए पूर्व महापौर डॉक्टर सत्या पाण्डेय के नेतृत्व में स्थानीय पार्षद मनु जायसवाल सहित सैकडों कार्यकर्ताओं ने पुर्दिलपुर में महात्मा गांधी इंटर कॉलेज मार्ग, बूथ संख्या 292 व 296 के निवासियों से जनसंपर्क किया।
जनसम्पर्क के दौरान पूर्व महापौर डॉक्टर सत्या पाण्डेय ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने कोरोना जैसी वैश्विक आपदा में भी 4.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी और 3.5 लाख युवाओं की संविदा पर नियुक्ति की, 2.16 हजार करोड़ का ऋण वितरित कर 02 करोड़ लोगो को स्वरोजगार उपलब्ध कराया गया है। एक्सप्रेस वे, एम्स व मेडिकल कालेजों की स्थापना, उद्योगों की स्थापना, मेट्रो परियोजनाओं सहित विकास के कई कार्य किये गये हैं। भाजपा के विकास कार्यो को आगे भी जारी रखने के लिये हमें एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनानी है।
जनसम्पर्क में सेक्टर संयोजक राजेश कुमार गौड़, वार्ड अध्यक्ष जय कुमार गुप्ता, बूथ अध्यक्ष प्रेमचंद साहनी, उपाध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, नरेश करमचंदानी, देवा केसवानी, विक्की कुकरेजा, विजय निभानी, महेंद्र कर्मचंदानी, भरत केसवानी, चित्र बिजलानी, ज्ञानी करमचंदानी, डिंपल मदान, मोहीनी करमचंदानी, पलक केसवानी, आशा जयसवाल, उमेश बिजलानी, हरीश बिजलानी, मीरा माधवानी, गौरव करमचंदानी, सुनील कुमार आदि उपस्थित रहें।
(मीडिया प्रभारी–भाजपा चुनाव कार्यालय गोरखपुर)