लखनऊ: 23 फरवरी 2025
प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने ग्राम प्रधान के हितों के दृष्टिगत मुख्यमंत्री उ0प्र0 को 07सूत्रीय दिया मांग पत्र
लखनऊ: राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने ग्राम प्रधान संगठन के हितों के दृष्टिगत विनम्रता पूर्वक आग्रह किया है कि निम्नलिखित 07 सूत्रीय मांगपत्र प्रस्तुत कर अनुरोध किया है कि कृपया निम्न मांगों को स्वीकार कर क्रियान्वयन करने की कष्ट करें…..
1) ग्राम प्रधानों को आत्म सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस प्रदान की जाए,तथा लम्बित पत्रालियो को एक माह के अन्दर उदारता पूर्वक निस्तारण किया जाये।
2) प्रधानों का मानदेय बढ़ाया जाये,तथा प्रतिमाह प्रधानों का कार्यकाल समाप्ति के वाद उचित पेंशन भी दी जाये।
3) कोविड काल की अवधि का कार्यकाल राजस्थान की तर्ज पर बढ़ाया जाये। क्योकि कोविक काल में कोई भी विकास कार्य नहीं हुआ।
4) ग्राम प्रधान विवेकाधीन कोष बहुत शीघ्र स्थापित किया जाये।
5) ग्राम प्रधानों के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार बढ़ाये जाये।
6) ग्राम प्रधानों की अनावश्यक की जाँचे समाप्त की जायें।
7) ग्राम प्रधान के ऊपर प्रधान पद के कार्यकाल के दौरान की गयी समस्त फर्जी एफआईआर वापस ली जायें।
कृपया उपरोक्त माँगे स्वीकार कर शीघ्रातिशीघ्र क्रियान्वित कराने की कृपा करे। तथा कृत कार्यवाही को लिखित में अवगत कराने की कृपा करे।
सादर,भवदीय: कौशल किशोर पान्डेय प्रदेश अध्यक्ष ग्राम प्रधान संगठन