प्रदेश अध्यक्ष के0के0 पांडे ने ग्राम पंचायतों में समय से चुनाव न हो पाने की दशा में वर्तमान ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने हेतु उप- मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उ0प्र0 को लिखा पत्र
लखनऊ। राष्ट्रीय पंचायती राज प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने उप- मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को पत्र भेजकर यह मांग किया है की मौजूदा ग्राम पंचायतों के समय से चुनाव न हो पाने की दशा में वर्तमान ग्राम प्रधानों को पूर्ण वित्तीय अधिकार के साथ प्रशासक बनाया जाए।उन्होंने आग्रह पूर्वक मांग किया है कि कृपया उपरोक्त विषयक मेरे पत्र 30/04/26 एवं 08/05/2026 का संदर्भ ग्रहण करने का कष्ट करें।
प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने कहा कि आपको विदित हो कि 22 अप्रैल 2026 को संगठन की ओर से विशाल समीक्षा बैठक” लखनऊ में आयोजित की गयी थी। जिसमें प्रदेश के समस्त जिलो से ग्राम प्रधान प्रतिनिधियों एवं ग्राम प्रधान साथियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया था।उक्त विषय पर सभी प्रधानों द्वारा बैठक में यह माँग की गयी थी कि यदि समय पर चुनाव नहीं हो पा रहे हैं तो वर्तमान ग्राम प्रधानों को पूर्ण वित्तीय अधिकारों के साथ प्रशासक बनाया जाये। 22 अप्रैल 2026 एवं 27 अप्रैल 2026 को बैठक में लिये गये निर्णय के अनुपालन में प्रदेश के समस्त जनपदों में विभिन्न मांगो को लेकर बड़ी संख्या में संगठन के निर्देश में उपरोक्त विषय पर ग्राम प्रधानों द्वारा ज्ञापन दिये गये थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समस्त ग्राम प्रधानों की ओर से आप से यह विनम्र निवेदन है, यदि समय से चुनाव न हो पायें तो वर्तमान ग्राम प्रधानों को ही वित्तीय अधिकार सहित प्रशासक बनाने का कष्ट करें।
भवदीय:कौशल किशोर पान्डेय, प्रदेश अध्यक्ष,ग्राम प्रधान संगठन उ0.प्र0।
मोबाइल नंबर:8126397610

