सिद्धार्थनगर/दिनांक 25 मार्च 2023
प्रदेश की योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 01 वर्ष पूर्ण होने पर/मंत्री ए0के0 शर्मा ने की प्रेसवार्ता
‘मंत्री नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग, उ0प्र0 सरकार ए0के0 शर्मा ने/06वर्ष सुशासन,विकास,रोजगार पुस्तिका का बिमोचन किया”…
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के 01 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विगत वर्ष की उपलब्धियों पर मुख्य अतिथि मंत्री, नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग, उ0प्र0 सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री ए0के0शर्मा की अध्यक्षता एवं सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाध्यक्ष भाजपा गोविन्द माधव, पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ0 सतीश चन्द्र द्विवेदी, जिलाधिकारी संजीव रंजन, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित की गयी।
मुख्य अतिथि मंत्री,नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग, उ0प्र0 सरकार/ जनपद प्रभारी मंत्री ए0के0शर्मा ने मुख्यमंत्री उ0प्र0 के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 06 वर्ष पूर्ण होने/और दूसरे कार्यकाल का 01 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के निर्देशन में सफलताएं प्राप्त कर रही है। उ0प्र0 में 36 वर्ष बाद योगी आदित्यनाथ ने पुनः सरकार बनायी है।
उ0प्र0 सरकार प्रत्येक क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है। विगत 06 वर्ष सुशासन के रूप में जाना जायेगा। यह प्रदेश के लिए स्वर्णिम काल है। विकास की श्रृखला शुरू हो चुकी है उसकी कोई तुलना नही है। उ0प्र0 को बीमारू प्रदेश कहा जाता था,मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास के पथ पर अग्रसर है और निरन्तर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में जी20 और इन्वेस्टर समिट जैसा वैश्विक आयोजन हुआ जिसमें लगभग 35 लाख करोड़ का एमओयू हुआ।
देश की अर्थव्यवस्था को 05 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य है जिसमें उ0प्र0 01 ट्रिलियन की अर्थव्यवस्था उ0प्र0 की होगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था और अर्थव्यस्था दोनों तेजगति से आगे बढ़ रहा है।
प्रदेश सरकार ने विगत वर्षो में कानून व्यवस्था के क्षेत्र में सबसे अच्छा कार्य किया है। उ0प्र0 में 07 कमिश्नरेट बनाये गये है जिससे कानून व्यवस्था और अधिक सदृढ़ होगी।
किसानो को योजनाओ का लाभ सीधे डी.बी.टी. के माध्यम से दिया जा रहा है। गन्ना किसानो का बकाया 2.02 लाख करोड़ का भुगतान हुआ।
सिंचाई के क्षेत्र में हर खेत को पानी देने का देने का कार्य किया जा रहा है। बुनकरो को बहुत सारी योजनाओ से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना अन्तर्गत लाभ दिया जा रहा है।
निराश्रित महिला, वृद्धावस्था पेंशन तथा दिव्यांगजन पेंशन के 98.28 लाख लाभार्थी को लाभ मिला है।
वन नेशन वन राशन कार्ड से अन्य राज्यों के 42283 कार्ड धारको को उ0प्र0 से तथा उ0प्र0 के 2140216 कार्डधारको को अन्य राज्यों से खाद्यान्न दिया गया।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजनान्तर्गत 1.75 करोड़ से अधिक परिवारो का निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया।
पॉवर ऑफ आल के तहत 1.58 करोड़ घरो को विद्युत कनेक्शन दिया गया। 121324 मजरो का विद्युतीकरण कराया गया। शहरी गरीबो को आवास दिया गया है।
मंत्री,नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग, उ0प्र0 सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री ए0के0शर्मा ने कहा कि 33.10 लाख स्ट्रीट वैन्डर को ऋण दिया गया। प्रदेश में 35 लाख पौधो का रोपड़ किया गया तथा अमृत वन की स्थापना की गयी। 156 नई बीएस6 बसो को क्रय किया गया तथा 1000 नई बसो को क्रय करने का लक्ष्य है। ग्रेटर नोयडा में उत्तर भारत का पहला हाइपर डाटा सेन्टर प्रारम्भ किया गया।
प्रदेश में 9289 अमृत सरोवरो का निर्माण कराया गया। प्रदेश में 16.88 करोड लोगो को कोरोना का दोनो डोज तथा कुल 39 करेड़ से अधिक डोज लगाया गया।
स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत 1.92 करेड छात्र/छात्राओ का नामांकन कराया गया। 15 निजी विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु आशय पत्र निर्गत किये गये तथा 07 अन्य निजी विश्वविद्यालय के संबध में आशय पत्र निर्गत करने पर कार्यवाही चल रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भारत सरकार नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में सबका साथ सबका विकास के साथ कार्य कर रही है। किसानो को फ्री बिजली देने के लिए 15 हजार करेड़ के बजट का प्राविधान किया गया है। उ0प्र0 कृषि प्रधान प्रदेश है,उ0प्र0 आधुनिक प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर सूचना निदेशालय, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका 06 वर्ष सुशासन विकास रोजगार डबल इंजन की सरकार का बिमोचन किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त उप-जिलाधिकारी नौगढ़ डॉ0 ललित कुमार मिश्र,अपर उपजिलाधिकारी उत्कर्ष श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका चौधरी, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी एवं प्रिंट/इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।