प्रदेश के विभिन्न जनपदों सहित समाजवादी पार्टी, प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में लोकबन्धु राजनारायण जी की सादगी से मनाई गई 104वीं जयंती…
दिनांकः23.11.2021
प्रदेश के विभिन्न जनपदों सहित समाजवादी पार्टी, प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में लोकबन्धु राजनारायण जी की 104वीं जयंती सादगी से मनाई गईं समाजवादी पार्टी मुख्यालय में राजनारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके संघर्षशील जीवन की याद की गई।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि राजनारायण जी सतत सत्याग्रही थे। डॉ0 राम मनोहर लोहिया जी ने ठीक ही कहा था कि राजनारायण का सीना शेर का है, लेकिन तरीका गांधी जी का है। उन्होंने जुल्म के सामने कभी नहीं झुकने का पाठ पढ़ाया था। जनसामान्य के दुःख दर्द के प्रति उनमें आक्रश था पर विरोध में हिंसा का निषेध था। स्वास्थ्य मंत्री के रूप में उन्होंने जनस्वास्थ्य योजना चलाई थी। जिसका उद्देश्य गांव-गांव तक चिकित्सा सुविधा पहुंचाना था। उनका चरित्र अनुकरणीय है।