Fri. Mar 28th, 2025

बाढ़/आपदा कन्ट्रोल रूम कक्ष के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दी हिदाय

blank

सिद्धार्थनगर 10 जुलाई 2024

बाढ़/आपदा कन्ट्रोल रूम कक्ष के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने दी हिदायत

कंट्रोल रूम में शिफ्ट वाइज 24 घंटा ड्यूटी लगाया जाए,किसी भी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी-जिलाधिकारी

जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित बाढ़/आपदा कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया गया।
जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 द्वारा कंट्रोल रूम से संबंधित सभी अधिकारी और कर्मचारियों का नाम मोबाइल नंबर सहित दीवार पर चश्पा करें।
बाढ़ संबंधित सभी उपजिलाधिकारी रिपोर्ट प्राप्त करें,बाढ़ प्रभावित सभी ग्राम पंचायत के प्रधानों से संपर्क कर उनसे जानकारी प्राप्त करें। बाढ़ प्रभावित गांव में गर्भवती महिलाओं की संख्या, बीमार बुजुर्ग व्यक्तियों की संख्या सभी की जानकारी लेकर सूची तैयार करे। इसके साथ ही ग्राम प्रधान, लेखपाल से 11 बिंदुओं की सूचना प्राप्त करें।

जिलाधिकारी ने आपदा कक्ष में कंप्यूटर की व्यवस्था, फोटोकॉपी मशीन की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से कराने का निर्देश दिया। किसी भी प्रकार के लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, कंट्रोल रूम में शिफ्ट वाइज 24 घंटा ड्यूटी लगाया जाए। शिफ्टवाइस ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों से जानकारी लिया जाए।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *