बाल श्रम मुक्त समाज निर्माण हेतु आगे आएं युवा साथी-डॉ.अंशुमाली शर्मा
उत्तरप्रदेश/दिनाँक-21-12-2020
“बाल श्रम मुक्त समाज निर्माण हेतु आगे आएं युवा साथी “–डॉ.अंशुमाली शर्मा ___________________ भूगोल विभाग ,लखनऊ विश्वविद्यालय में शक्ति मिशन के अंतर्गत संचालित दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ इस अवसर पर भूगोल विभाग द्वारा आयोजित वेबीनार में प्रथम वक्ता डॉ0 अनु सिंह उप निदेशक महिला कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश ने महिला सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कानूनों की जानकारी दी तथा प्रतिभागियों की बलात्कार ,यौन शोषण तथा घरेलू हिंसा आदि विषयक जिज्ञासाओं पर अपने विचार रखे तथा संबंधित कानूनों एवं सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों पर बात की द्वितीय वक्ता डॉ0.अंशुमाली शर्मा उत्तर प्रदेश राज्य एनएसएस अधिकारी ने बाल श्रम : मुद्दे एवं चुनौतियां विषय पर व्याख्यान दिया जिसमें आपने बताया कि कोई भी ऐसा कार्य जिसके कारण बच्चों को स्कूल छोड़ना पड़े उसके व्यक्तिगत स्वाभिमान को ठेस पहुंचे तथा शारीरिक- मानसिक शोषण हो ,बाल श्रम की श्रेणी में आता है डॉ शर्मा ने बताया कि विकासशील देशों में बाल श्रमिकों की स्थिति दयनीय है भारत में 7.5 मिलियन बाल श्रमिक हैं जिसमें कृषि ,चमड़ा ,खान एवं दियासलाई उद्योग में सर्वाधिक बाल श्रमिक हैं तथा लगभग 20 लाख बच्चे प्रतिवर्ष दुर्घटना का शिकार होते हैं जिनमें 20% की मृत्यु हो जाती है डॉ0. शर्मा ने बाल श्रम का कारण सामाजिक आर्थिक असंतुलन ,गरीबी एवं ग्राम से नगर का स्थानांतरण, बाल श्रमिकों को कम पैसा देना पड़ता है ,बच्चे हड़ताल नहीं करते हैं आदि कारण बतलाए । बाल श्रम के परिणामों पर बात करते हुए आपने बताया कि इससे बच्चों का शारीरिक मानसिक विकास बाधित होता है और समाज में अनेकों विसंगतियां होती हैं समाज खोखला होता है डॉक्टर शर्मा ने बाल श्रम मुक्त समाज बनाने हेतु युवा साथियों का आवाहन किया कि वे कम से कम 100 लोगों को चिन्हित कर मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही बाल श्रमिक विद्या धन योजना का लाभ दिलाएं जिन बच्चों ने पढ़ाई छोड़ दी है उनको श्रम विभाग द्वारा संचालित नया सवेरा योजना में पंजीकृत कराएं ,युवाओं को बाल श्रम रोकने हेतु समाज को जागरूक करने एवं बाल श्रमिकों के रेस्क्यू हेतु तथा रेस्क्यू किए गए बच्चों के पुनर्स्थापन हेतु अपनी भूमिका निर्वहन करने का आवाहन किया, 1098 योजना का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया तथा प्रतिभागियों से बाल श्रम के विभिन्न पहलुओं पर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया । प्रो. शीला मिश्रा कोऑर्डिनेटर, मिशन शक्ति ,लखनऊ विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों को महिला एवं बाल कल्याण से संबंधित किए जा रहे सरकारी एवं गैर सरकारी प्रयासों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने को प्रेरित किया ।इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ .अरुण कुमार द्विवेदी ने वक्ताओं डॉ अनु सिंह और डॉ अंशुमाली शर्मा सहित लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय, मिशन शक्ति की कोऑर्डिनेटर प्रो. शीला मिश्रा ,विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. बी .के. शुक्ला , विभाग के शिक्षक डॉ. लालकृष्ण मिश्रा ,मयंक भारद्वाज ,निहारिका सोनकर ,आस्था यादव एवं समस्त प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
(लखनऊ से – न्यूज़ 17 इंडिया संपादक अभिषेककुमार मिश्रा)
