Thu. Feb 6th, 2025

ब्राह्मणों के हत्या के विरोध में अ0भा0 ब्राह्मण महासभा ने एसडीएम न्यायिक को पीएम/मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन.

सिद्धार्थनगर/दिनाँक 04 अक्टूबर 2023

ब्राह्मणों के हत्या के विरोध में अ0भा0 ब्राह्मण महासभा के रा0उपा0 के अगुवाई में एसडीएम न्यायिक को पीएम/मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन.

सिद्धार्थनगर-अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे की अगुवाई में संगठन से जुड़े तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से ब्राह्मण परिवार के कई लोगों की हुई हत्या पर कड़ी नाराजगी जताते हुए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री उ0प्र0 को संबोधित ज्ञापन एसडीएम न्यायिक को सौंपा।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग और कार्यकर्ता जनपद मुख्यालय पर इकट्ठा हुए और वहां से जुलूस की शक्ल बनाकर कलेक्ट्रेट पहुंचे, ज्ञापन देने के बाद अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम नारायण चौबे मीडिया से मुखातिब हुए,उन्होंने कहा कि जिस तरह से प्रयागराज सुल्तानपुर और देवरिया में ब्राह्मणों की हत्याएं हो रही हैं इससे ब्राह्मण समाज काफी आहत है और अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि खासतौर से देवरिया जिले में कल हुई एक ब्राह्मण परिवार की हत्या पर अफसोस जताते हुए कहा कि अगर वहां का जिला प्रशासन जल्द ही दोषियों के खिलाफ बुलडोजर चलाकर उनकी संपत्ति व घर को मिट्टी में मिलने का कार्य नहीं किया गया,और पीड़ित परिजनों के साथ जल्दी न्याय नहीं करता है……….. तो अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा की अगुवाई में पूरे प्रदेश में सड़क से सदन तक संघर्ष करने के लिए मजबूर होगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

blank blank

भवदीय-श्यामनरायन चौबे- राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं समस्त ब्राह्मण समुदाय..।

Related Post