जनपद सिद्धार्थनगर दिनांक 18 जुलाई 2022
ब्लड टेस्ट कराने के नाम पर फ्राड हुए रूपये को साइबर सेल ने कराया वापस
अमित कुमार आनन्द,पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में जनपद जनपद सिद्धार्थनगर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर सुरेश चन्द रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी अपराध प्रदीप यादव के नेतृत्व में प्रभारी साइबर सेल पंकज पाण्डेय व टीम साइबर सेल द्वारा विनय कुमार श्रीवास्तव पुत्र बिहारी लाल श्रीवास्तव साकिन परसाशाह आलम, भीमापार थाना व जनपद सिद्धार्थनगर के साथ फ्राड हुए रूपये कुल 25000/-रू0 को कार्यवाही करते हुए श्री विनय कुमार श्रीवास्तव के खाते में 19705-रूपये वापस कराये गए ।
“घटना का संक्षिप्त विवरण”– शिकायतकर्ता विनय कुमार श्रीवास्तव साकिन खजुरिया थाना व जनपद सिद्धार्थनगर जो आराध्या पैथलोजी तेतरी बाज़ार सिद्दार्थ नगर में चलाते हैं। मोबाईल नंबर से कॉल आया की एसएसबी के 22 जवानों का बल्ड टेस्ट कराना हैं के नाम पर कुल 25000 रुपए खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा फ्राड कर लिया गया। जिसकी सूचना साइबर सेल कार्यालय में दी जिस पर साइबर सेल की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए दिनांक 16/07/2022 विनय कुमार श्रीवास्तव के खाते में 19705 /- रूपये वापस कराया गया। साइबर टीम के सराहनीय कार्य के लिए विनय कुमार श्रीवास्तव द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी |
“धनराशि बरामद कराने वाली साइबर पुलिस टीम”– उ0नि0 पंकज पाण्डेय, प्रभारी साइबर सेल जनपद सिद्धार्थनगर, आरक्षी अतुल चौबे साइबर सेल, जनपद सिद्धार्थनगर,
दिलीप कुमार द्विवेदी साइबर सेल सिद्धार्थनगर,आरक्षी अजय यादव साइबर सेल, जनपद सिद्धार्थनगर, आरक्षी राहुल कुमार मौर्या साइबर सेल, जनपद सिद्धार्थनगर।
