सिद्धार्थनगर–दिनाँक-20/02/2022
भाजपा अपनादल की संयुक्त जनसभा में बोले जेपी नड्डा/भाजपा सरकार लाएंगे,,शोहरतगढ़ विधानसभा को चमकाएंगे
आज 302 शोहरतगढ़ विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भाजपा अपनादल के गठबंधन प्रत्याशी विनय वर्मा के पक्ष में मतदान करने के लिए शोरतगढ़ विधानसभा में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन के प्रत्याशी के पक्ष में भारी से भारी मतों के साथ प्रचण्ड बहुमत के साथ विजयी बनाने के लिए लोगो से मतदान करने की अपील किया।
आज विश्व के सबसे बड़ी राजनैतिक दल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा छठवें चरण के प्रचार अभियान में सर्वप्रथम शोहरतगढ़ क्षेत्र में आकर जनता को संबोधित करना यह साबित करता है कि निश्चय ही यह सीट भाजपा अपनादल गठबंधन के लिए कितना महत्वपूर्ण है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने समजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया कि उनके कार्यकाल में गरीबो का हक पात्र लाभार्थियों तक नही पहुंचता था विचौलिये ही बीच मे गरोबो के हक पर डाका डालते थे।इनके शासनकाल में 4 जिलों को छोड़कर बाकी के जिलों में विजली के तारों पर लोग कपड़ा सुखाते थे। माफिया, गुंडे का बोलबाला रहता था। हर हफ्ते दंगे होते थे। मुजफ्फरनगर, शामली, मथुरा का जवाहरबाग,कैराना से लोग मजबूरन पलायन करने को लोग मजबूर हो गए थे।
लेकिन आज मोदी योगी की डबल इंजन की सरकार ने गरीबो को उनका हक दिलाने का कार्य किया, गरीबो को मुफ्त में राशन, निःशुल्क उज्ज्वला गैस योजना, विधवा पेंशन,वरिष्ठ नागरिकों को पेंशन,मुफ्त में कोरोना वैक्सीन,किसान सम्माननिधि योजना, निःशुल्क विजली कनेक्शन,गरीबो को मुफ्त गैस कनेक्शन, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ,पूर्वांचल में एक्सप्रेस वे का कनेक्टीविटी, कुशीनगर सहित अन्य जगहों पर अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट की सुविधा,कुछ का संचालन शुरू हो गया है और कुछ जगहों पर कार्य प्रगति पर है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, अयोध्या में भव्य राममंदिर,सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज की सुविधा जिसमे से कुछ निर्माणाधीन बाकी के जिलों में सुविधा शुरू हो चुकी है,गोरखपुर में एम्स, गोरखपुर में वर्षो से बंद खाद कारखाना को फिर से उत्पादन शुरू करवाना,ऐसे तमाम कार्य डबल इंजन की सरकार ने जनहित में किया है।
जेपी नड्डा के चुनावी जनसभा को सुनने पहुंचे भाजपा अपनादल गठबंधन के तमाम कार्यकर्ता। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के चुनावी भाषण से उपस्थित सम्मानित जनता एवम कार्यकर्ता काफी उत्साहित दिखाई दिए।सभा स्थल पर कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखकर काफी उत्साहित दिखे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा।
“उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि–हम साथ साथ हैं तो अभी बहुत कुछ होना बाकी है, दुबारा भाजपा की सरकार लाएंगे,शोहरतगढ़ विधानसभा को चमकाएंगे”
आज के इस चुनावी जनसभा में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के रा0 राष्ट्रीय संरक्षक, डुमरियागंज सांसद जगदंबिका पाल, शोहरतगढ़ विधानसभा भाजपा समर्थित अपना दल के प्रत्याशी विनय वर्मा के साथ अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संयुक्त विप्र मोर्चा के प्रमुख संयोजक पंडित राजेंद्र नाथ त्रिपाठी, सर्वजन हित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित श्याम नारायण चौबे, जिला अध्यक्ष रामकृष्ण पांडे, बस्ती मंडल प्रभारी सनी पाण्डेय, कार्यालय प्रभारी सुधीर पांडे फसा बाबा, बस्ती मंडल अध्यक्ष परशुराम सेना महेंद्र नाथ उपाध्याय सिद्धार्थनगर जिला संयोजक विनय पंडित, विजय पांडे विधि प्रकोष्ठ सहित तमाम पदाधिकारी गण मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने भाजपा अपनादल गठबंधन के उम्मीदवार विनय वर्मा को भारी मतों से प्रचण्ड बहुमत के साथ रिकार्ड मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।