Wed. Apr 29th, 2026

भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में डोर टू डोर जनसम्पर्क कर मतदान हेतु लोगों को किया जागरूक …

गोरखपुर/दिनाँक-09/02/2022

भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के नेतृत्व में डोर टू डोर जनसम्पर्क कर मतदान हेतु लोगों को किया जागरूक …

आज दिनांक 09 फरवरी को जनसम्पर्क अभियान के अन्तर्गत भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा के नेतृत्व में मण्डल महामंत्री विनय कुमार राय, पार्षद उमेश श्रीवास्तव किसान मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष डॉ. एन. सिंह, गोपाल साहनी, अजय राजभर, शक्ति केन्द्र प्रमुख आशीष दुबे, विनीत कुमार राय, गौरव श्रीवास्तव संतोष मल्ल, शिवजी सिंह आदि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वार्ड संख्या 70 जंगल नकहा नं.01 में योगी आदित्यनाथ के पक्ष में मतदान हेतु जनसम्पर्क किया। जनसम्पर्क के दौरान डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा ने लोगां को बताया कि गोरखपुर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में जो विकास की लहर चली, उससे कोई भी वर्ग अछूता नहीं है।

युवाओं,महिलाओं, विद्यार्थियों और बुजुर्गो सभी का पुरा ध्यान रखा गया। युवाओं को उत्तर प्रदेश में पर्याप्त रोजगार के अवसर मिलने से अब उन्हें अपने घर छोड़ने को मजबूर नहीं होना पड़ रहा है। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए र्स्टाटप को बढ़ावा दिया जा रहा है।

विद्यार्थियों सहित सभी वर्गो के अवगमन को किफायती सरल और सुगमन बनाने के लिए गोरखपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए वातानुकूलित सिटी बस सेवा का संचालन किया जा रहा है। जाम की समस्या को दूर करने के लिए सड़को के चौड़ीकरण सहित फोरलेन और एक्सप्रेसवे का निर्माण हो रहा है। गोरखपुर में बन्द पड़े खाद कारखाने को फिर से शुरू कर रोजगार का अवसर दिया गया। पार्षद उमेश श्रीवास्तव ने लोगो को बताया कि जलजमाव की समस्या के लिए सीवर, नाली और नालों का निर्माण व चौड़ीकरण किया जा रहा है।

भाजपा किसान मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष डॉ. एन. सिंह ने बताया कि योगी सरकार में किसानो के हितों की रक्षा की है तथा आगमी योजनाओं में भी किसानों का विशेष ख्याल रखा जायेगा। भाजपा सरकार ही किसानों की सच्ची हितैषी है।

(भाजपा मीडिया प्रभारी गोरखपुर)

Related Post