Tue. Feb 11th, 2025

भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया

blank

सिद्धार्थनगर: 11 फरवरी 2025

भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्यतिथि पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया

सिद्धार्थनगर: भाजपा जिला कार्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्यायजी के पुण्यतिथि पर जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया,भाजपा जिलाध्यक्ष ने श्रद्धेय पंडितजी को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मातृभूमि की सेवा में समर्पित करने वाले अंत्योदय एकात्म एंव मानववाद के प्रणेता मां भारती के महान सपूत त्याग और तपस्या के प्रति मूर्ति प्रखर राष्ट्रवादी एवं हम सब कार्यकर्ताओं की पथ प्रदर्शक थे। आज प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पदचिह्नों एवं उनके द्वारा बताए गए मार्गदर्शन पर पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता कार्य कर रहा है और अंत्योदय को आगे बढ़ा रहा है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दीपक मौर्य,जिला मंत्री अजय उपाध्याय, अरविंद उपाध्याय,गुड्डू त्रिपाठी, श्यामविहारी जायसवाल,नगर अध्यक्ष महेश वर्मा,अनुराग गगन, अरविंद पाण्डेय आदि लोग उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *