Fri. May 1st, 2026

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में लखनऊ में पदयात्रा व नुक्कड़ सभा के द्वारा लोगों से किया जनसम्पर्क–अजय त्रिपाठी उर्फ मुन्ना

लखनऊ/दिनाँक 15मई 2024

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में लखनऊ में पदयात्रा व नुक्कड़ सभा कर लोगों से किया जनसम्पर्क–अजय त्रिपाठी उर्फ मुन्ना

भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल(पंजी.) एवं सप्ताहिक बाजार दुकानदार समिति ने सयुक्त रूप से भारतीय जनता पार्टी के लखनऊ लोकसभा प्रत्याशी राजनाथ सिंह एवं ओमप्रकाश श्रीवास्तव को भारी मतों से जिताने के लिऐ महानगर बाजार में की पदयात्रा और नुक्कड़ सभा कर लोगों से किया जनसम्पर्क.

भारतीय उधोग किसान व्यापार मंडल (पंजी.) एंव साप्ताहिक दुकानदार कल्याण समिति (पंजी.) के द्वारा आज देश के लोकप्रिय रक्षामंत्री लखनऊ से चुनाव लड़ रहे भाजपा सासंद राजनाथ सिंह के समर्थन मे पूरे महानगर बाजार में भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल (पंजी.)के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा नेता अजय त्रिपाठी (मुन्ना) संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता साप्ताहिक बाजार दुकान कल्याण समिति के अध्यक्ष वसीम खान महामंत्री नदीम अहमद के नेतृत्व मे महानगर क्षेत्र मे दुकानदारो और क्षेत्रीय जनता के बीच निकाली गई विशाल पदयात्रा।नुक्कड सभा एवं पदयात्रा मे बहुत बड़ी संख्या मे क्षेत्रीय व्यापारियो ने जहा एक तरफ “अबकी बार 400पार” “फिर एक बार मोदी सरकार” “लखनऊ बोले पांच लाख पार” हमारा सांसद कैसा हो, राजनाथ सिंह जैसा हो विकास पुरुष राजनाथ सिंह जिन्दाबाद व्यापारी एकता जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए भारी मतों से विजयी बनाने के लिए लोगों से मिलकर समर्थन के लिये अपील कर रहे थे। व्यापारियो और क्षेत्र वासियो को पम्पलेट देते हुए देश मे फिर से पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने के लिए लखनऊ के लोकप्रिय सांसद राजनाथ सिंह को सबसे ज्यादा वोटो से जिताने के लिए सभी से अपील कर रहे थे।

पदयात्रा के उपरांत चन्द्र शेखर आजाद पार्क मे नुक्कड सभा को संबोधित करते हुए भारतीय उधोग किसान व्यापार मंडल पंजी के प्रदेश अध्यक्ष भाजपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता साप्ताहिक बाजार दुकानदार कल्याण समिति के अध्यक्ष वसीम खान ने उपस्थित सभी दुकानदारो और क्षेत्र वासियो को सम्बोधित करते हुए कहा की माननीय राजनाथ सिंह जी ने लखनऊ मे बहुत से विकास के कार्य कराए गए हैं। लखनऊ का पूरे देश मे सम्मान गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सांसद राजनाथ सिंह के दरवाजे लखनऊ शहर की जनता के लिए हमेशा खुले रहते हैं, उन्होंने कहा कि सांसद राजनाथ सिंह सदैव उद्यमी और व्यापारियों के कार्य को हमेशा प्राथमिकता के आधार पर किया है।

इस दौरान अजय त्रिपाठी मुन्ना भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व मेयर प्रत्याशी, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष ताज खान, प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश जायसवाल, साप्ताहिक दुकानदार कल्याण समिति के अध्यक्ष वसीम खान, महामंत्री नदीम खान, उपाध्यक्ष राज कपूर आदि सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

          अजय त्रिपाठी उर्फ मुन्ना
                 प्रदेश अध्यक्ष 
        भारतीय उद्योग किसान व्यापार    मंडल(पंजी.

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *