उत्तरप्रदेश,लखनऊ: 18 सितंबर 2025
भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया सामंजस्य के साथ होनी चाहिए-सीएम योगी
अपनी भूमि के साथ हर किसी का एक भावनात्मक संबंध होता है,यह उसके जीवन भर की पूंजी होती है-सीएम योगी
प्रदेश हित में भूमि का अधिग्रहण आवश्यक है, तो भूस्वामी को अच्छा मुआवजा मिलना चाहिए-सीएम योगी
संवाद और समन्वय से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया बड़ी आसानी से हो सकता है-सीएम योगी
भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में कहीं से भी उत्पीड़न की शिकायत नहीं आनी चाहिए-सीएम योगी
भूमि अधिग्रहण के लिए वर्तमान मुआवजे की दर में बढ़ोतरी पर विचार करें,यह समय की मांग है,और इसी में किसानों का हित है-सीएम योगी
लखनऊ: #उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में कहा कि भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया सामंजस्य के साथ होनी चाहिए। अपनी भूमि के साथ हर किसी का एक भावनात्मक संबंध होता है। यह उसके जीवन भर की पूंजी है। यदि प्रदेश हित में उनकी भूमि का अधिग्रहण आवश्यक है, तो भूस्वामी को अच्छा मुआवजा मिलना चाहिए।
सीएम योगी ने कहा कि कहीं से भी उत्पीड़न की शिकायत नहीं आनी चाहिए। संवाद और समन्वय से भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया बड़ी आसानी से हो सकता है। सभी औद्योगिक विकास प्राधिकरण अपने क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप भूमि अधिग्रहण के लिए वर्तमान मुआवजे की दर में बढ़ोतरी पर विचार करें,यह समय की मांग है,और इसी में किसानों का हित है।

