Tue. Apr 21st, 2026

मंत्री,श्रम एवं सेवायोजन (उ0प्र0) अनिल राजभर ने सूचना संकुल भवन का किया उद्घाटन

सिद्धार्थनगर : 23 नवम्बर 2025

मंत्री,श्रम एवं सेवायोजन (उ0प्र0) अनिल राजभर ने सूचना संकुल भवन का किया उद्घाटन

सिद्धार्थनगर: मंत्री, श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग उ0प्र0 सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर द्वारा विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही,जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक डा0 अभिेषेक महाजन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह के साथ सूचना संकुल भवन का फीता काटकर उदघाटन एवं शिलापट् का अनावरण किया गया,इस अवसर पर पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी ने मंत्री,श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग उ0प्र0 सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर एवं विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही को बुके देकर स्वागत किया।

उद्घाटन के पश्चात मंत्री,श्रम एवं सेवायोजन,समन्वय विभाग उ0प्र0 सरकार/जनपद प्रभारी मंत्री अनिल राजभर, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक एवं सीडीओ द्वारा पूरे सूचना संकुल भवन का निरीक्षण किया गया! सूचना संकुल भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था आवास एवं विकास परिषद, निर्माण खण्ड-02, बस्ती द्वारा कराया गया है।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार, पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, ससहायक अभियन्ता आवास एवं विकास परिषद, निर्माण खण्ड-02, बस्ती सतीश कुमार प्रजापति, व अन्य उपस्थित थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *