सिद्धार्थनगर: 15 जनवरी 2026
मकर संक्रांति पर्व पर डीएम ने हनुमान गढ़ी मन्दिर में पूजा अर्चना कर खिचड़ी सहभोज में प्रतिभाग किया
सिद्धार्थनगर: जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने मकर संक्रांति के अवसर पर खिचड़ी सहभोज हनुमान गढ़ी मन्दिर तेतरी बाजार, नौगढ़ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा एन ने मन्दिर में पूजा अर्चना किया । इसके पश्चात श्रद्धालुओं में खिचड़ी का वितरण किया गया तथा सभी को शुभकामनाएं दिया गया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सि0नगर अजय सिंह व अन्य संबंधित लोग उपस्थित थे।

