Mon. Apr 27th, 2026

मदरसों में अब पढाई से पहले राष्ट्रगान अनिवार्य :- राकेश त्रिपाठी

दिनाँक-12 मई 2022

मदरसों में अब पढाई से पहले राष्ट्रगान अनिवार्य :- राकेश त्रिपाठी

“भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी बोले, यह स्वागत योग्य फैसला”

उत्तर प्रदेश के मदरसों में अब पढाई से पहले राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया गया है। भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सरकार के इस फैसले को स्वागत योग्य बताया है। उन्होंने कहा कि इससे विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति भाव विकसित होगा।

भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने सरकार के कहा कि शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों के अंदर राष्ट्रभक्ति की भावना हों, वह देश के लिए समाज के लिए अपनी भुमिका का निर्वाहन कर सकें। इसके लिए राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत का होना आवश्यक है। उत्तर प्रदेश में इस तरह का निर्णय लिया गया जिसमें मदरसों में जो विद्यार्थी पढ रहे हैं वह भी राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए तैयार हो सके। राष्ट्र के लिए उनके अंदर भाव विकसित हो सके इसके लिए राष्ट्र गान हो यह स्वागत योग्य फैसला है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के मदरसों में अब पढ़ाई से पहले राष्ट्रगान अनिवार्य कर दिया गया है। UP मदरसा शिक्षा बोर्ड परिषद ने इसका आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश मान्यता प्राप्त, अनुदान पाने वाले और अनुदान नहीं पाने वाले सभी मदरसों पर लागू होगा। कक्षाएं शुरू होने से पहले सुबह की प्रार्थना के समय राष्ट्रगान होगा। रमजान और ईद की छुट्टियों के बाद गुरुवार यानी आज से सभी मदरसे खुल चुके हैं। 14 मई से मदरसों में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं।

Related Post