Tue. Nov 3rd, 2026

महराजगंज जिले में 12 कोरोना मरीज और मिले, 02 हुए डिस्चार्ज

महराजगंज/कोरोना अपडेट
दिनांक-10-07-020

महराजगंज जिले में 12 कोरोना मरीज और मिले, 02 हुए डिस्चार्ज

महराजगंज 10 जुलाई2020 जिलाधिकारी डॉक्टर उज्ज्वल कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण की गंभीरता के दृष्टिगत जाँच हेतु प्रेषित किये गये कोरोना नमूनों की जांच रिपोर्ट में 12 नमूना और पॉजिटिव पाये गये है, जिसमें एक मरीज पुलिस लाइन, एक पिपरा बाबु महराजगंज, 2 सोनवल मिठौरा, एक सोनौरा, एक परसिया खुर्द, एक कैंपियरगंज, एक बुआदी कला, एक जहादा, एक शाहाबाद, एक महराजगंज तथा एक मरीज सोहत महराजगंज के निवासी है। जिसे इलाज हेतु कोविड केयर हॉस्पिटल पुरैना भेजा गया है। वही 2 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किए गए हैं, जो लक्ष्मीपुर के निवासी है इस प्रकार अब जनपद में कुल कोरोना मामले 254, कोरोना सक्रिय मामले 91 तथा स्वस्थ होकर डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 160 हो गई है।

Related Post