Fri. Jul 31st, 2026

महराजगंज : प्रमुख कि 7 सीटों पर अंतिम सियासी घमासान के बाद भारी सुरक्षा के बीच वोटिंग शुरू

महराजगंज : प्रमुख की सात सीटों पर अंतिम सियासी घमासान जोरों पर, भारी सुरक्षा व्यस्था के बीच वोटिंग शुरु ,किसके सिर पर बजे का सेहरा

महराजंगज जिले में कुल 12 में से 7 ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव के लिये आज अंतिम राजनीतिक घमासान होने जा रहा है। इन सात सीटों के लिये भारी सुरक्षा व्यस्था के बीच मतदान शुरू हो गया है। तमाम तरह की कथित धांधली और सियासी सरगर्मियों के बीच जिले में आज ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव के लिये अंतिम घमासान शुरू हो गया है। कड़ी सुरक्षा व्यस्था के बीच जनपद की सात सीटों के लिये मतदान अपने नियत समय पर शुरू हो गया है। नामांकन के दौरान हुई घटनाओं को देखते हुए आज सभी विकास खंड मुख्यालयों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। भारी पुलिस और सुरक्षा बलों की मौजूदगी में वोटिंग हो रही है।

आज सुबह सबसे पहले मिठौरा ब्लॉक से मतदान शुरू होने की खबर आयी। यहां वोटिंग वाले सदस्य नियत समय से पहले ही पहुंच गये थे। इसी तरह अन्य ब्लॉक पर भी मतदान के लिये सदस्यों का पहुंचना शुरू हो गया है। मतदान 11 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक चलेगा और उसके बाद मतों की गिनती होगी। मतगणना के बाद चुनाव परिणाम भी घोषित किये जाएंगे।

जनपद में कुल 12 ब्लॉकों में से अब तक 5 प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित कर लिया गया है। जनपद में आज धानी ब्लॉक, बृजमनगंज ब्लॉक, नौतनवां ब्लॉक  लक्ष्मीपुर ब्लॉक निचलौल ब्लॉक घुघुली ब्लॉक और मिठौरा ब्लॉक प्रमुख के पदों के लिए मतदान शुरु हो गया है। जहां पुलिस का पुख्ता इंतजाम है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस मुस्तैद दिख रही है । अभी कुछ देर बाद सभी प्रत्याशियों का भविष्य मतदान पेटी में बंद हो जाएगा फिर पुनः पुलिस बंदोबस्त (निगरानी) में गिनती होगी किस के सर पर सेहरा बंधेगा यह भविष्य अभी अधर में है।

Related Post