Sat. Apr 5th, 2025

महराजगंज-फरेंदा / भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के जयन्ती पर सामुदायिक स्वास्थ्य फरेंदा के अधीक्षक डॉ अंग्रेश सिंह के नेतृत्व में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन

महराजगंज-फरेंदा / भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के जयन्ती पर सामुदायिक स्वास्थ्य फरेंदा के अधीक्षक डॉ अंग्रेश सिंह के नेतृत्व में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किया नमन

आज सामुदायिक स्वास्थ्य फरेंदा के डॉ अग्रेश सिंह की अध्यक्षता में स्टाफ के लोगो की उपस्थिति में संबिधान रचयिता डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया नमन। समता मूलक समाज की स्थापना करने वाले संबिधान के रचयिता भारत रत्न डॉ बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का प्रमुख योगदान रहा, महिलाओं को समता, समानता, अस्पृश्यता व शिक्षा का अधिकार देकर डॉ भीमराव अंबेडकर ने समाज के सभी वर्गों के उत्थान में महान कार्य किया। हमे अपने संबैधानिक दायित्वों का पालन करना चाहिए। डॉ अम्बेडकर बौद्ध धर्म के अनुयाई थे। उन्होंने बौद्धधर्म के सिद्धांतों के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। समाज की खुशहाली ही उनका मुख्य ध्येय था। सर्वजन सुखाय सर्वजन हिताय उनका मुख्य नारा था,आज हम सबको डॉ भीमराव अंबेडकर के बताए हुए सिद्धांतों का अनुसरण करना चाहिए।

डॉ अग्रेश सिंह अधीक्षक व मेडिकल स्टाफ जिसमे बरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक केशव शुक्ला, डॉ सी बी पाण्डेय,डॉ एस पी वर्मा,ओ पी त्रिपाठी व अन्य स्टाफ के लोग डॉ अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण के समय मौजूद रहे। सभी स्टाफ़ के लोगो ने भी उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जयंती पर किया नमन।

(महराजगंज से न्यूज़ 17 इंडिया संपादक की रिपोर्ट..)

Related Post