महराजगंज/रतनपुर सीएचसी पर एसएसबी जवानो को लगा कोरोना का टीका,कोरोना टीकाकरण का औचक निरिक्षण करने पहुचे सीएमओ

नौतनवां ब्लॉक क्षेत्र मे स्थित रतनपुर सीएचसी पर शुक्रवार सुबह 9:00 बजे से कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण शुरु हुआ। जिसमे नौतनवां तहसील क्षेत्र के अधिकांश बीओपी पर तैनात एस.एस.बी जवानों ने रतनपुर सीएचसी पहुँचकर कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाया, टीकाकरण के दौरान रतनपुर सीएचसी पर काफी भीड़ देखा गया। इसी दौरान दोपहर लगभग एक बजे कोरोना टीकाकरण की हकीकत जानने पहुचे सी.एम.ओ अशोक कुमार श्रीवास्तव ने रतनपुर सीएचसी पर चल रहे टीकाकरण का औचक निरिक्षण किया, इस दौरान जांच मे सब कुछ सन्तोष जनक मिला। प्रभारी चिकित्साधिकारी डाक्टर अमित राव गौतम ,सत्येन्द्र सिह, मोहम्मद जफर खान, बीएमसी अरसद हुसैन ,धरमेन्दर शाही, बीसीपीएम हरिनाथ यादव, मुदिता त्रिपाठी, फर्मासिस्ट अशोक कुमार ,निसार अहमद, राकेश कुमार सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजुद रहे।
(महराजगंज से न्यूज़ 17 इंडिया संपादक की रिपोर्ट..)
