Sat. Mar 29th, 2025

महराजगंज : सांसद पंकज चौधरी को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने पर उनके गृह जनपद महराजगंज में दौड़ी खुशी की लहर, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

महराजगंज : सांसद पंकज चौधरी को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने पर उनके गृह जनपद महराजगंज में दौड़ी खुशी की लहर, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

News 17 india editer in chif-July 07, 2021

सांसद पंकज चौधरी को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाये जाने पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाई जश्न…

महराजगंज के छठवीं बार के सांसद पंकज चौधरी को केंद्रीय राज्यमंत्री बनाये जाने पर फरेन्दा विधायक बजरंग बहादुर सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओ ने आतिशबाजी फोड़ कर और मिठाई बांट कर खुशियां मनाई।

आपको बता दें कि – महराजगंज जिले के सांसद पंकज चौधरी को केंद्रीय राज्य मंत्री बनाए जाने की खबर सुनते ही महराजगंज जिले में जगह-जगह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला खुशी जाहिर किए। इस दौरान फरेन्दा विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि सांसद पंकज चौधरी के केंद्रीय राज्यमंत्री बनाये जाने से विकास के रफ्तार में और तेजी आएगी, और यह महराज जिले के जनता के लिए गौरव की बात है की हम लोगो के लोकप्रिय जनप्रिय सांसद पंकज चौधरी को मंत्री बनाया गया है।

इस दौरान मण्डल अध्यक्ष चन्दू सिंह,योगेन्द्र यादव,डब्बू सिंह,हरिश्चंद्र सोनकर,विनोद प्रजापति,विजय श्रीवास्तव,गौरी शंकर पांडे, विपिन तिवारी,रितेश सिंह, प्रदीप पाण्डेय, गुलाब चौरसिया,उदयराज यादव,अनिरुद्ध तिवारी,राजू सिंह,कन्हैया चौहान, वरुण,हीरा गुप्ता,केएम गुप्ता,बृजेश राय,जे पी गौड़,अशोक पटवा,अरुण राय, परमानंद तिवारी,पप्पू यादव,ललित यादव,रवि यादव, क्रान्तिमणि,बबलू चौरसिया,नोहर सिंह,विनय जायसवाल , परशुराम पाल सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

( News 17 india edited in chif vijay kumar mishra..)

Related Post