Fri. Mar 28th, 2025

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट भवन पर किया ध्वजारोहण

सिद्धार्थनगर/दिनाँक 02 अक्टूबर 2023

महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट भवन पर किया ध्वजारोहण

सिद्धार्थनगर। आज 02 अक्टूबर 2023 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयन्ती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्रीजी की जयन्ती के अवसर पर आज प्रातः 9ः00 बजे कलेक्ट्रेट भवन पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया।जिलाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात सभी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान का गायन किया गया। ध्वजारोहण के कार्यक्रम के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर,अपर उपजिलाधिकारी कुणाल, जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रियंका वर्मा व अन्य कलेक्ट्रेट के कर्मचारी व अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में दो महान विभूतियों राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी एवं लाल बहादुर शास्त्रीजी के चित्र पर जिलाधिकारी पवन अग्रवाल तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किये। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारियों द्वारा भी दोनों महान विभूतियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। गांधी जयन्ती के अवसर पर जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हम सभी लोग भारत देश के महान विभूतियों का जन्म दिन मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधीजी ने हमारे देश भारत को सत्य व अहिंसा का मार्ग अपनाकर अंग्रेजो की गुलामी से भारत देश को आजाद कराया था।

जिलाधिकारी ने कहा कि सभी लोगों को गांधीजी के बताये हुए रास्ते पर चलकर देश की सेवा करना चाहिए। उन्होंने सत्य का मार्ग अपनाकर देश को आजाद कराया। सभी लोगों को अच्छे कर्म करने का प्रयास करना चाहिए। हम सबको महात्मा गांधीजी एवं लाल बहादुर शास्त्रीजी के आदर्शाें को अपनाकर अच्छे कर्म करना चाहिए।

जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुये कहा कि भारत को सशक्त बनाने में दोनो महापुरूषो का महत्वपूर्ण योगदान है। हमारी आने वाली पीढ़ी को गांधीजी के विचारो के बारे में बताना चाहिए। गांधीजी ने अंहिसा को हथियार बनाकर देश को आजादी दिलायी। आज भारत पूरी दुनियां में विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। हमे सत्य के मार्ग को कभी नही छोड़ना चाहिए,क्योंकि सत्य परेशान हो सकता है,लेकिन पराजित कभी नहीं होता है। अन्तत: जीत सत्य की ही होती है।

जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को अपने दायित्व का निर्वहन सही ढंग से करने का अपील किया। जिलाधिकारी ने उपस्थित कर्मचारियों/अधिकारियों से कहा कि कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करना चाहिए। उन्होंने सभी कर्मचारी/अधिकारीगण को इस अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर कलेक्ट कर्मचारी संघ प्रेम सागर चौधरी, ओम प्रकाश पांडे, सत्यदेव सिंह, जयशंकर प्रसाद मिश्र आदि लोगों द्वारा गांधी जी के आदर्शाें व उनके द्वारा देश को आजाद करने में किये गये योगदान के बारे में संबोधित किया गया। कार्यक्रम संचालन गिरीश चन्द्र मिश्र द्वारा किया गया।

blank

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त ज्येष्ठ प्रशासनिक अधिकारी इंदुबाला सिंह, प्रशासनिक अधिकारी रविंद्र श्रीवास्तव, उमाकांत मिश्रा, ओएसडी जिला अधिकारी पी के सिंह एवं कलेक्ट्रेट के समस्त कर्मचारीगण/अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post