महाराणा प्रताप की जयंती पर सांसद पाल ने युवाओं का किया आह्वान: उनके आदर्शों को जीवन में करें आत्मसात
महाराणा प्रताप का जीवन राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान एवं त्याग की अमर गाथा — सांसद जगदम्बिका पाल
अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के पावन अवसर पर भव्य एवं गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डुमरियागंज के लोकप्रिय सांसद जगदम्बिका पाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व जिलाधिकारी ओ.एन. सिंह उपस्थित रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद जगदम्बिका पाल जी ने कहा कि महाराणा प्रताप भारतीय स्वाभिमान,राष्ट्रभक्ति, पराक्रम एवं त्याग के अद्वितीय प्रतीक हैं। उन्होंने मातृभूमि, धर्म एवं संस्कृति की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया।विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने कभी पराधीनता स्वीकार नहीं की और अपने अदम्य साहस एवं संघर्ष से इतिहास में अमिट स्थान प्राप्त किया।उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन आज भी प्रत्येक भारतीय को राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने तथा कठिन परिस्थितियों में भी अडिग रहने की प्रेरणा देता है। उनका त्याग, तपस्या एवं मातृभूमि के प्रति समर्पण सदियों तक देशवासियों को राष्ट्रभक्ति एवं आत्मगौरव की प्रेरणा देता रहेगा।सांसद जगदम्बिका पाल ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि नई पीढ़ी महाराणा प्रताप के आदर्शों को आत्मसात करते हुए राष्ट्र निर्माण, सामाजिक समरसता एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाए।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा साथी एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख कृष्ण चंद्र सिंह, पूर्व जिलाधिकारी ओ.एन. सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. रोली सिंह, जिला अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद गोपेश पाल, महेश सिंह, अखंड सिंह, छात्र नेता अमन प्रताप सिंह, रामप्रताप सिंह, सत्येंद्र बहादुर पाल, मारकंडेय सिंह, दिनेश पाल, अंशुमान सिंह, राम आधार पाल, दीपक गोंड सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

