सिद्धार्थनगर/ दिनांक 05-12-2020
मिशन शक्ति,नारी सुरक्षा,नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के सम्बन्ध मे महिला हेल्प डेस्क के बारे में दी गई जानकारी![blank](https://news17india.com/wp-content/plugins/speedycache-pro/assets/images/image-palceholder.png)
आज दिनांक 05.12.2020 को मुख्यमंत्री उ.प्र. सरकार द्वारा मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के सम्बन्ध मे पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर राम अभिलाष त्रिपाठी के आदेश के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर मायाराम वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी इटवा के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी आदेश के क्रम में थाना गोल्हौरा में थानाध्यक्ष गोल्हौरा शमशेर बहादुर सिंह के नेतृत्व में थाने पर पर गठित महिला हेल्प डेस्क द्वारा सरकार द्वारा चलाये जा रहे सेवाएं मिशन शक्ति नारी सुरक्षा जैसे 1090 वूमेन पॉवर हेल्पलाईन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा के बारे में बताया गया तथा पारिवारिक विवाद को निस्तारित किया गया ।
(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा)