Fri. Jan 31st, 2025

मिशन शक्ति अभियान आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का सम्मान समारोह हुआ संपन्न

सिद्धार्थनगर 18 अक्टूबर 2020

मिशन शक्ति अभियान आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का सम्मान समारोह हुआ संपन्नblank blank blank

मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा, विशेष सचिव/नोडल अधिकारी मंजूलता, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की उपस्थिति में मिशन शक्ति अभियान के तहत लोहिया कला भवन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का सम्मान समारोह संपन्न हुआ।

मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज, जगदंबिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा, विशेष सचिव/नोडल अधिकारी मंजूलता द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।

जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल एवं विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही को, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा विशेष सचिव/नोडल अधिकारी मंजूलता को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

सांसद डुमरियागंज, जगदंबिका पाल द्वारा आज मिशन शक्ति के अंतर्गत दूसरे दिन सभी ब्लाकों के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का स्वागत किया गया और अन्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार/उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के माध्यम से महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से आत्मनिर्भर बनकर अपनी प्रतिभा दिखा रही है। इस कोरोना काल में महिलाओं ने मास्क, सैनिटाइजर, पी.पी.ई किट, ड्रेस आदि बनाकर बिक्री कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया। अगर भारत को विश्व गुरु बनना है तो महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए, महिलाएं चुनौतियों को अवसर के रूप में बदल कर प्रधानमंत्री का सपना साकार कर रही हैं।

सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल ने जिला विकास अधिकारी को स्वयं सहायता समूह को ई-हॉट से जोड़ने के लिए कहा गया, जिससे कि महिलाएं द्वारा बनाए गए सामानों का पूरे देश में बिक्री हो सके।

विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा के प्रति काफी संवेदनशील हैं। उनके द्वारा यह निर्णय बहुत ही सराहनीय हैं। हम सबको महिलाओं का घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, शोषण नहीं करना चाहिए। एक महिला शिक्षित होने से पूरा समाज शिक्षित होता है, महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं और हमारे देश का नाम रोशन हो रहा है। हमें महिलाओं का आदर एवं सम्मान करना चाहिए।

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने अपने संबोधन में कहा कि हम भारत सरकार/ उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाते हैं परंतु स्वयं सहायता समूह के गठन से महिलाएं खुद अपने घर एवं आस पड़ोस की बेरोजगारी दूर करती हैं। हमने अनुभव किया है की यह ऐसी योजना है जिससे हर एक गरीब की जिंदगी में सुधार आ सकेगी। जिलाधिकारी ने अपील किया कि स्वयं सहायता समूह को आप नियमित रूप से चलाते रहें, हमें आशा एवं पूर्ण विश्वास है की एक दिन आप लोग नहीं ऊंचाइयों को छू लेंगी। जिलाधिकारी द्वारा आयी हुई सभी महिलाओं को आगामी त्यौहार की हार्दिक शुभकामनाएं दी।

जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह द्वारा जनपद में कार्य कर रही स्वयं सहायता समूहों के गठन और उनके प्रगति के बारे में जानकारी दिया गया। शासन द्वारा उनको मिलने वाले अनुदान एवं अन्य बिंदुओं के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दिया गया।

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत इस कार्यक्रम में सभी ब्लाको से आयी स्वयं सहायता समूह की श्रीमती लक्ष्मी चैहान, शंकर स्वयं सहायता समूह जनियाजोत, बांसी, रूकसार बानो, रिजवी स्वयं सहायता समूह चम्पापुर बढ़नी, श्रीमती मीरा चैधरी, एकता स्वयं सहायता समूह मझौवा, भनवापुर, श्रीमती गुड़िया, गोपी स्वयं सहायता समूह बर्डपंर-11, श्रीमती अल्का श्रीवास्तव, राधा स्वयं सहायता समूह अजगरा, डुमरियागंज, श्रीमती सरिता वर्मा, एकता स्वयं सहायता समूह इटवा बक्शी, इटवा, श्रीमती विन्द्रावती, लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह कोयली दार, जोगिया, श्रीमती किरन, सरस्वती स्वयं सहायता समूह मरवटिया बाजार, खेसरहा, श्रीमती सरोज, आजाद स्वयं सहायता समूह बेलवा, खुनियांव, श्रीमती प्रमिला, लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह महदेईया, लोटन, श्रीमती सुमन, दुर्गा स्वयं सहायता समूह भरठुआ, मिठवल, श्रीमती संगीता, गुलाब स्वयं सहायता समूह परसा शाह आलम, नौगढ़, श्रीमती सुशीला, भोलेनाथ स्वयं सहायता समूह अकरा, शोहरतगढ़, श्रीमती मंजू, मुस्कान स्वयं सहायता समूह गंगाधरपुर, उसका बाजार ने अपने विचार एवं अनुभव को प्रकट किया और उपस्थित महिलाओं को स्वयं समूह सहायता समूह से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया ।

इसके पश्चात मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही एवं जिलाधिकारी श्री दीपक मीणा, विशेष सचिव/नोडल अधिकारी मंजूलता, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग द्वारा मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलम्बन) प्रशस्ति-पत्र स्वयं सहायता समूह की 140 महिलाओं को प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह द्वारा एवं मुख्य विकास अधिकारी शपुलकित गर्ग द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्र)

Related Post