Thu. Feb 6th, 2025

मिशन शक्ति–नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के सम्बन्ध में किया गया सेमिनार सम्मेलन

सिद्धार्थनगर-17-10-2020

मिशन शक्ति–नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के सम्बन्ध में किया गया सेमिनार सम्मेलनblank blank blank

आज दिनांक 17.10.2020 को मुख्यमंत्री उ.प्र. सरकार द्वारा मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के सम्बन्ध मे सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी आदेश के क्रम में व राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में व मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों पर महिला हेल्पडेस्क के तत्वाधान में थाने के समस्त अधिकारी/ कर्मचारीगण एवं थाना क्षेत्र के सम्मानित पत्रकार बन्धुओं एवं क्षेत्र के सम्भ्रान्त एवं प्रतिष्ठित महिलाओ एवं पुरूषो के उपस्थिति में शक्ति मिशन के तहत आदेश-निर्देशों के सम्बन्ध में सेमिनार / सम्मेलन किया गया ।

जिसमें नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन में मिशन शक्ति के तहत आपस में एक दूसरे से वार्तालाप किया गया और नारी सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा चलाये जा रहे सेवाएं जैसे 1090 वीमेन पॉवर हेल्पलाईन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी । नारी शक्ति एवं नारी सुरक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी ।

समाज के नारी वर्ग को सुदृढ़ एवं सशक्त बनाने हेतु जागरूक करते हुए बताया गया कि सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान एवं सेवाओ का प्रयोग कर समाज को स्वच्छ वातावरण प्रदान किया जा सकता है ।

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्र)

Related Post


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/newsind2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464