सिद्धार्थनगर-22-10-020
मिशन शक्ति–नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन व सशक्तिकरण
महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर
आज दिनांक 22.10.2020 को माननीय मुख्यमंत्री उ.प्र. सरकार द्वारा मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन के सम्बन्ध मे सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा जारी आदेश के क्रम में व राम अभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में व मायाराम वर्मा अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर द्वारा महिला हेल्पडेस्क के तत्वाधान में श्रीमती मंजू सिंह, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना जनपद सिद्धार्थनगर के निर्देशन में शक्ति मिशन के तहत आदेश-निर्देशों के सम्बन्ध में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलम्बन में मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा हेतु सरकार द्वारा चलाये जा रहे सेवाएं जैसे 1090 वीमेन पॉवर हेल्पलाईन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाईन, 112 पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098 चाइल्ड लाइन, 102 स्वास्थ्य सेवा, 108 एम्बुलेंस सेवा के सम्बन्ध में श्री सिद्धेश्वरी इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इण्टर कालेज में जानकारी दी गयी ।
(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्र)