Thu. Feb 6th, 2025

मिशन सशक्तिकरण संस्था के द्वारा “मनभावन सावन”कार्यक्रम का निरंतर होरहा है आयोजन….

मिशन सशक्तिकरण संस्था के द्वारा “मनभावन सावन”कार्यक्रम का निरंतर होरहा है आयोजन….

लखनऊ से न्यूज़ 17 इंडिया संपादक राजकुमार मिश्रा की रिपोर्ट… दिनाँक 10/08/2021

सौभाग्य वर्धक भगवान भोलेनाथ के पवित्र माह सावन में मिशन सशक्तिकरण संस्था जहां एक ओर मजदूरी करके अपने परिवार को पाल रही परिश्रमी, कर्मठ महिलाओं को उनके मनोभावों का सम्मान करते हुए श्रृंगार का सामान देकर अपनी संस्कृति और परम्परा को संजोने का एक प्रयास कर रही है वहीं दूसरी ओर “मनभावन सावन” जैसे ऑनलाइन आयोजनों के द्वारा विलुप्त होती लोक गीत परंपराओं को पुनः प्रचारित एवं प्रसारित करने का भी प्रयास कर रही है…
विगत सप्ताह ऐसे ही सुंदर आयोजन हुए जिसकी अध्यक्षता श्रीमती शारदा सिंह जीने की,डॉ ज्योत्सना सिंह एवं अपर्णा त्रिपाठी मासूम के संचालन में कार्यक्रम गतिमान रहा,वाणी वंदना एवं बाबा भोलेनाथ के सुंदर गीतों से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ उसके पश्चात महिलाओं ने अपनी संस्कृति को संजोए हुए कजरी ,उठान,झूला, आदि कई गीत गाए तथा विभिन्न पारंपरिक गीतों पर नृत्य आदि की प्रस्तुति भी की। साधना मिश्रा लखनवी जीने तीज त्योहार का महत्व बताते हुए सुंदर काव्य पाठ किया, डॉ सुधा मिश्रा की पति पत्नी की नोक झोंक भरी कजरी ने सबका मन आनंदित कर दिया,प्रतिभा तिवारी, रश्मि लहर , नीरजा नीरू, शिवनंदिनी , रजनी, सीमा शांडिल्य, डॉ रेनू मिश्रा, सीमा, दीपा, भृगु दीप, आभा मिश्रा,अनीता त्रिपाठी, सुनीता , सुषमा सिंह,प्रियंका सिन्हा,एवम् संतोष सिंह के गीतों ने पूरे समय मंच को बांधे रखा,

Related Post