Tue. Mar 10th, 2026

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का डीएम ने किया औचक निरीक्षण: सीडीओ, सीएमओ तथा एसडीएम रहे मौजूद

महराजगंज,फरेंदा: दिनांक: 09/03/2026

मुख्यमंत्री आरोग्य मेला का डीएम ने किया औचक निरीक्षण: सीडीओ, सीएमओ तथा एसडीएम रहे मौजूद

महराजगंज,फरेंदा: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरेंदा के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र महादेवा दुबे में मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में जिलाधिकारी, सीडीओ,सीएमओ तथा उपजिलाधिकारी ने औचक निरीक्षण किया। जिसमें दवाओं का रख रखाव सही पाया गया। जिलाधिकारी ने साफ सफाई को लेकर वार्ड बॉय एवं चौकीदार को दिशा निर्देश दिए। इस क्रम मे चिकित्साधिकारी डॉ0 सी0बी0 पाण्डेय ने 35 मरीजों का उपचार किया।

इस अवसर पर फार्मासिस्ट दिनेश चौधरी ने दवा का वितरण किया। मरीज तृषा 15 माह को बुखार,72 वर्षीय राजेन्द्र को शुगर की जांच एवं दवा मिला। मरीज 58 वर्षीय जगदीश को उच्च रक्तचाप की जांच एवं दवा मिला, राजू और श्रीकांती को खांसी जुखाम बुखार का दवा मिला, रमेश , पुष्पा, मो.रजा को चर्मरोग का दवा मिला।निरीक्षण के दौरान एएनएम किरण सिंह, लैब टेकनीशियन ऋषिकेश गुप्ता,वार्ड बॉय आलोक कुमार, चौकीदार आनन्द सिंह मौजूद रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *