लखनऊ: 31 अक्टूबर 2025
मुख्यमंत्री योगी ने लौह पुरुष, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी
लखनऊ: भारत माता के महान सपूत, लौह पुरुष, ‘भारत रत्न’ सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती एवं ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के अवसर पर मुख्यमंत्री।योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर ‘एक भारत-आत्मनिर्भर भारत’ को समर्पित राष्ट्रीय एकता दौड़ ‘रन फॉर यूनिटी’ का फ्लैग ऑफ भी किया।उन्होंने कहा कि ‘रन फॉर यूनिटी’ देश के युवाओं के मन में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना का संचार करते हुए ‘नए भारत’ को एक सूत्र में पिरोने का संदेश देती है! उन्हों ‘सरदार वल्लभ भाई पटेल’ की पावन स्मृतियों को नमन किया,तथा प्रतिभागी युवाओं का अभिनंदन किया!

