Thu. Apr 30th, 2026

मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक

सिद्धार्थनगर 30 अगस्त 2025

मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत डीएम की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक

मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक जिलाधिकारी डा0 राजा गणपति आर0 की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह की उपस्थिति में जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय पर सम्पन्न हुई,बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने विभागीय पोर्टल पर प्राप्त आवेदन पत्रों की समीक्षा किया एवं लाभार्थी कार्ययोजना के चयन पर विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया।

विभागीय पोर्टल पर दिनांक 24.07.2025 से दिनांक 14.08.2025 तक सुधारे गये। ग्राम सभाओं अन्य पट्टे के तालाबों में प्रथम वर्ष निवेश हेतु निर्धारित लक्ष्य 17.600 हे0 के सापेक्ष 117 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए है। मनरेगा कर्न्वजन अथवा पट्टा धारक द्वारा स्वयं अथवा अन्य विभागों के माध्यम से सुधारे गये ग्राम सभाओं अन्य पट्टे के तालाबों में मत्स्य बीज बैंक की स्थापना की जायेगी। मनरेगा कर्न्वजन अथवा पट्टा धारक द्वारा स्वयं अथवा अन्य विभागों के माध्यम से सुधारे गये ग्राम सभाओं अन्य पट्टे के तालाबों में प्रथम वर्ष निवेश पर अनुदान हेतु इकाई लागत धनराशि रू0 4.00 लाख/हे0 पर 40 प्रतिशत अनुदान दिया जायेगा।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *