Wed. Apr 22nd, 2026

मुख्यमंत्री योगी ने “नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर” का किया स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री योगी ने “नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर” का किया स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गौतमबुद्धनगर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डोमेस्टिक टर्मिनल, एयरपोर्ट उद्घाटन समारोह स्थल, सुरक्षा प्रबंधन, यातायात व्यवस्था तथा अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति का भी अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट के बोर्ड रूम में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल), कंसेसियनार-एयरपोर्ट निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में परियोजना की प्रगति, आगामी कार्ययोजना एवं उद्घाटन समारोह की तैयारियों पर पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रियों को सुगम एवं सुरक्षित अनुभव प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां निर्धारित समय सीमा में पूर्ण की जाएं। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रदेश के विकास का प्रतीक बनने जा रहा है। इसके निर्माण कार्य में गुणवत्ता के उच्च मानकों, समयबद्धता और समन्वय को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। एयरपोर्ट के उद्घाटन समारोह की तैयारियों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए,मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित जनसभा स्थल पर भूमि समतलीकरण, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पुलिस सुरक्षा, पेयजल, शौचालय और अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त रखा जाए, ताकि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। हवाई अड्डा परिसर में दो नए पुलिस थाना स्थापित किए जाएं एवं उनमें पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एयरपोर्ट परिसर एवं आस-पास के क्षेत्रों का सौंदर्यीकरण, स्वच्छता तथा यात्री सुविधा व्यवस्थाएं सुदृढ़ की जाएं। एयरपोर्ट से जुड़ी सड़क और मेट्रो लिंक कनेक्टिविटी परियोजनाएं समय से पूर्ण की जाएं। यातायात एवं सुरक्षा प्रबंधन के सम्बन्ध में ठोस और समन्वित कार्ययोजना तैयार की जाए,एयरपोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को पूर्ण रूप से सुदृढ़ और चाक-चौबन्द रखा जाए। किसी भी प्रकार की शिथिलता अस्वीकार्य होगी! बैठक में यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ द्वारा नागरिक उड्डयन महानिदेशालय, नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो, विस्फोटक निरोधक दस्ता, सीवेज शोधन संयंत्र, नियंत्रण इकाई, उप-स्टेशन तथा आधारभूत संरचना रेडलाइन से सम्बन्धित कार्यों की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत की गई।

मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट के संचालन से जुड़े सभी तकनीकी, सुरक्षा एवं प्रशासनिक पहलुओं की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड की चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर द्वारा एनआईए अनुज्ञा निर्गमन, यात्री सुरक्षा, यात्री सेवाएं, रनवे, वायु संचालन परीक्षण, योगदान तथा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा की जा रही सुरक्षा व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट से सड़क सम्पर्क, माल परिवहन सम्पर्क, अग्निशमन केन्द्र, जल शोधन संयंत्र, जलभराव निस्तारण एवं वाहन पार्किंग की व्यवस्थाओं की भी विस्तार से समीक्षा की।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *