Fri. Jan 31st, 2025

मुख्य सचिव टी0 बेकटेशजी की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में जिलाधिकारी कक्ष में समीक्षा बैठक की गयी

सिद्धार्थनगर 30 अक्टूबर 2020

मुख्य सचिव टी0 बेकटेशजी की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में जिलाधिकारी कक्ष में समीक्षा बैठक की गयीblank blank

सिचाई जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग उ0प्र0 शासन अपर मुख्य सचिव टी0 बेकटेशजी द्वारा जनपद में सरयू परियोजना के अन्तर्गत निर्माणाधीन राप्ती मुख्य नहर प्रणाली एवं कैम्पियरगंज शाखा के कार्यो का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के पश्चात संचाई जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग उ0प्र0 शासन अपर मुख्य सचिव टी0 बेकटेशजी की अध्यक्षता एवं जिलाधिकारी दीपक मीणा एवं पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी की उपस्थिति में जिलाधिकारी कक्ष में समीक्षा बैठक की गयी। सिंचाई एवं जल संसाधन के प्रमुख अभियन्ता (परियोजना) विनोद कुमार, सरयू परियोजना-2, के मुख्य अभियन्ता राकेश कुमार एवं अन्य अधिकारियों द्वारा कार्यो के स्थलीय निरीक्षण के दौरान वास्तविक कठिनाइयों से अवगत कराया गया। इस परियोजना के कार्य हेतु किसानों से आपसी सहमति के आधार पर भूमि का क्रय चार गुना मुआवजा देकर किया जा रहा है। कतिपय स्थानो पर कृषको के आपसी विवाद, हिस्साकसी मंे विषमता, वनभूमि आदि कारणो से भूमि का क्रय संभव नही हो पा रहा है। अपर मुख्य सचिव महोदय, द्वारा बताया गया कि यह परियोजना एक राष्ट्रीय परियोजना है जो प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह परियोजना उ0प्र0 के पूर्वाचल के जिलो को लाभान्वित करेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी भी विषेष रूचि लेकर इस परियोजना को इस वित्तीय वर्ष में पूर्ण करने हेतु दृढ संकल्पित है। अतः भूमि लेने में प्रषासकीय अधिकारियों के सहयोग से उनकी रूची जागृत करने हेतु अपर मुख्य सचिव एवं जिलाधिकारी द्वारा एवं अन्य जनपदीय अधिकारी से वार्ता की है।

संचाई जल संसाधन एवं परती भूमि विकास विभाग उ0प्र0 शासन अपर मुख्य सचिव टी0 बेकटेशजी द्वारा अवगत कराया गया कि यह कार्य मार्च 2021 तक पूर्ण करवाया जाना प्राथमिकता में है एवं इस परियोजना कार्य की समीक्षा प्रधानमंत्री महोदय के स्तर पर भी की जा रही है।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) सीताराम गुप्ता, उपजिलाधिकारी शोहरतगढ़ अनिल कुमार, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी उमेश चन्द्र निगम तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

(न्यूज़ 17 इंडिया चीफ एडीटर विजयकुमारमिश्र)

Related Post