सिद्धार्थनगर 19 मई 2023
मु0वि0अ0/प्रभारी जिलाधिकारी द्वारा खेलों इण्डिया मशाल रैली के सफल आयोजन के संबंध में की गई प्रेसवार्ता
“खेलों इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 की मशाल रैली के दिनांक 21 मई एवं 22 मई 2023 के सफल आयोजन के संबध में मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी जयेन्द्र कुमार द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता की गयी।
मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी जयेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रदेश के 04 जनपदों लखनऊ, गौतमबुद्धनगर, वाराणसी, गोरखपुर एवं दिल्ली में पहली बार खेलों इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2022 के तृतीय संस्करण का आयोजन 25 मई से 05 जून 2023 तक आयोजित किया जा रहा है।
उक्त गेम्स के प्रचार-प्रसार हेतु 04 मशाल रैली प्रचार वाहन के साथ अलग-2 दिशाओं में दिनांक 05 मई 2023 को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ से आदित्यनाथ योगी, मुख्यमंत्री उ0प्र0 के कर कमलों द्वारा मशाल प्रज्ज्वलित कर रवाना की गयी है।
मशाल रैलियां सम्पूर्ण प्रदेश में खेलों इण्डिया गेम्स 2022 के आयोजन का सार्वजनिक प्रचार-प्रसार करेंगी। इस क्रम में जिला सिद्धार्थनगर में मशाल रैली का आगमन दिनांक 21 मई 2023 दिन रविवार को निश्चित है।
मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी जयेन्द्र कुमार ने बताया कि मशाल रैली के 21 मई को बस्ती-सिद्धार्थनगर बार्डर से पी0डब्ल्यू0डी0 रेस्ट हाउस आयेगी। दिनांक 22 मई 2023 प्रातः 6ः00 बजे से 9ः00 बजे तक मशाल रैली का स्टेडियम से शुभारम्भ होकर हाइडिल तिराहे से मुख्य विकास अधिकारी आवास के सामने से सिद्धार्थ चैक होते हुए विवेकानन्द तिराहे से ओवरब्रिज पार करते हुए सांड़ी तिराहे से वापस स्टेडियम पर सम्पन्न होगी। प्रातः 9ः00 बजे से 10ः00 बजे तक पी0डब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में नाश्ता।
प्रातः 10ः00 बजे से 12ः00 बजे तक लोहिया कला भवन में नेहरू युवा केन्द्र द्वारा युवा उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम। 12ः00 बजे से 2ः00 बजे तक बेसिक शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम।
22 मई 2023 को लोहिया कला भवन से अपरान्ह 2ः00 बजे बांसी और बांसी से अपरान्ह 4ः00 बजे आयोध्या सिद्धार्थनगर बार्डर से जनपद से जायेगी।
22 मई को अपरान्ह 12ः00 बजे से 2ः00 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु स्कूली बच्चों की टीमों द्वारा किया जायेगा। 2ः00 बजे मशाल रैली वाहन को एस्कार्ट के साथ बांसी हेतु झण्डा दिखाकर रवाना होगी। 03.00 बजे से 4ः00 बजे सरदार पटेल इण्टर कालेज बांसी में मशाल रैली का स्वागत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम।
मुख्य विकास अधिकारी/प्रभारी जिलाधिकारी जयेन्द्र कुमार ने कहा कि आप लोग अपने प्ररिवार के साथ मसाल रैली में प्रतिभाग करे। खेलो इंडिया के अन्तर्गत लोगो को खेलो के प्रति जागरूक करे।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त जिला क्रीड़ा अधिकारी आशुतोष अग्निहोत्री, प्रिन्ट/इलेक्ट्रानिक मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

