सिद्धार्थनगर 30 नवम्बर 2022
मु0वि0अ0 सि0नगर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पोषण समिति /डिस्ट्रिक्ट कनवर्जेन्स प्लान कमेटी की हुई बैठक
सिद्धार्थनगर। मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पोषण समिति /डिस्ट्रिक्ट कनवर्जेन्स प्लान कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्री जयेन्द्र कुमार द्वारा विगत माह के बैठक की अनुपालन आख्या की समीक्षा की गयी। आंगनबाड़ी केन्द्रो पर शौचालय निर्माण के प्रगति की समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी ने संबधित अधिकारी को शेष शौचालयों का निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही साथ आंगनबाड़ी केन्द्रो के भवन निर्माण के प्रगति की समीक्षा की गयी।
मुख्य विकास अधिकारी ने सीडीपीओ को सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करने तथा पोषण वाटिका विकसित कराने का निर्देश दिया।
समस्त सी.डी.पी.ओ. को निर्देश दिया कि कुपोषित बच्चो को चिन्हित कर पोषित बच्चो की श्रेणी में लाने हेतु तथा अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने का निर्देश दिया गया।
समस्त सी.डी.पी.ओ. को निर्देश दिया कि कुपोषित बच्चो को चिन्हित कर पोषित बच्चो की श्रेणी में लाने हेतु तथा अति कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती कराने का निर्देश दिया गया।

