Sun. Oct 18th, 2026

मोबाइल दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घटे में किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

मोबाइल दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घटे में किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एड.एसपी प्रशांत कुमार व सीओ शुबेन्दु सिंह ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी, पांच मोबाइल सहित इलेक्ट्रनिक सामान और चाकू बरामद

बांसी, सिद्धार्थनगर। शिवनगर डिंडई थाना क्षेत्र के बरहरपुर गांव में मोबाइल दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्षेत्राधिकारी कार्यालय परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद और क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह ने प्रेसवार्ता कर घटना के अनावरण की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल, 10 चार्जर, 25 ब्लूटूथ,चार ईयरफोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान और एक अवैध चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 15 अक्टूबर की रात बरहरपुर गांव में मोबाइल दुकान से इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी हुआ था। घटना के खुलासे के लिए थाना शिवनगर डिंडई पुलिस, एंटी थेफ्ट टीम और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम गठित की गई। 16 अक्टूबर की रात तेनुई पुलिया के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दीपक पुत्र टिहुल और आकाश पुत्र टिहुल निवासी भैंसहिया, थाना शिवनगर डिंडई को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा आरोपी की तलाशी के दौरान दीपक के पास से चार मोबाइल, हेक्सा ब्लेड और कैंची, जबकि आकाश के पास से चार्जर, डाटा केबल, ब्लूटूथ, ईयरफोन, मोबाइल कवर, फ्लिप कवर और एक अवैध चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बरहरपुर में चोरी की घटना में शामिल होने की बात बताई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्मस एक्ट की धारा 425 भी बढ़ाई गई। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को 17 अक्टूबर को न्यायालय भेज दिया गया।

आरोपियों का आपराधिक इतिहास: पुलिस के मुताबिक, दीपक के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत पांच मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2021 में मिश्रौलिया और पथरा बाजार थानों में तथा वर्ष 2024 और 2025 में पथरा बाजार व शिवनगर डिडई थानों में मामले दर्ज हुए हैं। वहीं आकाश के विरुद्ध बांसी, जोगिया उदयपुर और पथरा बाजार थानों में आर्मस एक्ट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आबकारी अधिनियम तथा एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में छह मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश व अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में की गई कार्यवाई टीम में थानाध्यक्ष बृजेश सिंह, एंटी थेफ्ट टीम प्रभारी ओमप्रकाश मिश्र, सर्विलांस प्रभारी शशिकांत सहित अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *