मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के मुहिम मे सपा नेताओं ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में विधायक सैय्यदा खातून के नेतृत्व में सपा नेताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया विरोध प्रदर्शन
जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को तोड़ने के आदेश को राजनीतिक द्वेश की कार्रवाई बताया
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज की विधायक सैय्यदा खातून के नेतृत्व में सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष शकील अहमद शाह, सपा जिलाध्यक्ष लालजी यादव, पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और तोड़ने के आदेश के विरोध में सोमवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासन को सौंपकर कार्रवाई वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान विधायक सैय्यदा खातून ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि हजारों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा केंद्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि 38 भवनों को ध्वस्त करने का आदेश राजनीतिक द्वेष से प्रेरित है और इससे शिक्षा व्यवस्था तथा छात्रहित प्रभावित होंगे। उन्होंने सरकार से इस आदेश को तत्काल वापस लेने की मांग की।
सपा नेताओं ने कहा कि किसी भी कार्रवाई में कानून का पालन होना चाहिए, लेकिन शिक्षा संस्थानों को राजनीतिक विवाद का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन को और तेज करेगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के चलते कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।

