Thu. Apr 23rd, 2026

मोहाना पुलिस ने अवैध शस्त्र एवं 210 नशीली गोली ALPRASAFE 0.5 के साथ एक अभियुक्तको किया गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर/ दिनांक 11-12-2020

मोहाना पुलिस ने अवैध शस्त्र एवं 210 नशीली गोली ALPRASAFE 0.5 के साथ एक अभियुक्तको किया गिरफ्तार

*रामअभिलाष त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा अपराध की रोकथाम व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत* मायाराम वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रदीप कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी सदर व थानाध्यक्ष मोहाना जय प्रकाश दूबे के कुशल निर्देशन चलाये जा रहे अभियान में अवैध शस्त्रधारी सिराजुद्दीन उर्फ बब्लू पुत्र उबैदुर्रहमान साकिन बर्डपुर न-9 टोला गोसाईंगज थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर के पास से एक अदद कट्टा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर तथा 210 नशीली गोली ALPRASAFE 0.5 बरामद कर अभियुक्त के विरुद्ध कार्यवाही करते हुये मोहाना पुलिस द्वारा मु0अ0सं0- 271/2020 धारा 3/25 आर्म्स तथा मु0अ0सं0- 272/2020 धारा 8/21NDPS एक्ट पंजीकृत कर माननीय न्यायालय भेजा गया ।

*अभियुक्त का विवरण*
01- सिराजुद्दीन उर्फ बब्लू पुत्र उबैदुर्रहमान साकिन बर्डपुर न-9 टोला गोसाईंगज थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
01- उ0नि0 आनन्द कुमार थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
02- का0 अनिल कुमार थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
03- का0 गिरजेश यादव थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।
04- का0 प्रमोद कुमार जायसवाल थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।

(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्रा)

Related Post