Tue. Nov 3rd, 2026

यूपी एनआरएलएम कर्मचारी एसोसिएशन ने 9सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौपा

सिद्धार्थनगर दिनाँक 01 अक्टूबर 2022

यूपी एनआरएलएम कर्मचारी एसोसिएशन ने 9सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी प्रतिनिधि को सौपा

सिद्धार्थनगर। यूपी.एन.आर.एल.एम कर्मचारी एसोसिएशन सिद्धार्थनगर संबद्ध राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह यूपी एनआरएलएम कर्मचारी एसोसिएशन सिद्धार्थनगर संबद्ध राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह तथा यूपी एनआरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में जनपद के हजारों कर्मचारी एवं समूह की महिलाएं अपनी 9सूत्रीय मांग पत्र जिसमें मुख्य मांगे प्रदेश अध्यक्ष की बहाली एवं समूह की महिलाओं डेढ़ साल से बकाया मानदेय जिलाधिकारी की प्रतिनिधि उप जिला अधिकारी महोदया को सौंपा।

आज विकास भवन से हजारों की संख्या में उपस्थित एनआरएलएम के कर्मचारियों एवं समूह की महिलाओं को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष अनिल सिंह एवं एनआरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीके से कलेक्ट्रेट परिसर तक हजारों की संख्या में उपस्थित हुए।

अनिल सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित हुए तमाम यूपी एनआरएलएम कर्मचारी एवं

समूह की महिलाओं को संबोधित किया। परिषद के जिला अध्यक्ष ने कहा यदि प्रशासन ने यूपी एनआरएलएम के प्रदेश अध्यक्ष को अविलंब बहाल नहीं किया व समूह की महिलाओं का डेढ़ साल से बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया तो एक सप्ताह बाद जनपद की हजारों समूह की महिलाएं एवं एन आर एल एम के लोग हजारों की संख्या में कर्मचारी कलेक्ट्रेट परिसर पर अनिश्चितकालीन धरना देंगे, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

Related Post