Thu. Mar 27th, 2025

यूपी उपचुनाव में सपा द्वारा उम्मीदवारों की घोषणा पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी की तीखी प्रतिक्रिया !!

blank

लखनऊ/दिनांक 09 अक्टूबर 2024

यूपी उपचुनाव में सपा उम्मीदवारों की घोषणा पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी की प्रतिक्रिया !!

लखनऊ। हरियाणा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड जीत से समाजवादी पार्टी के नेता और प्रवक्ता लगातार कांग्रेस पर बयानबाजी कर रहे हैं, उससे ऐसा लगता है कि गठबंधन की गांठियां बहुत ढीली पड़ गई है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि यदि समाजवादी पार्टी का पुराना रिकार्ड देख लिया जाए तो एक चुनाव से ज्यादा गठबंधन किसी के साथ नहीं रहा है। अगले चुनाव से पहले ही गठबंधन तोड़ देते हैं। समाजवादी पार्टी ने फूलपुर सीट,और मंझवा सीट पर कंडीडेट डिकलियर कर दिए। अब यह स्पष्ट हो गया है कि सपा और कांग्रेस का गठबंधन ठीक नही हैं। अब समाजवादी पार्टी कांग्रेस के साथ अपमानजनक व्यवहार करेगी,जैसा कि कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में अखिलेश यादव के साथ व्यवहार किया था। लेकिन वह गठबंधन करें या न करें!!! भारतीय जनता पार्टी अपने गठबंधन के साथ साथ पूरी मजबूती के साथ चुनाव के लिए तैयार हैं।

उत्तर प्रदेश के आगामी होने वाले उपचुनाव में सपा उम्मीदवारों की घोषणा पर भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने ली चुटकी!!! बोले सपा कांग्रेस का गठबंधन डांवाडोल हो गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा चुनाव परिणाम का असर है कि समाजवादी पार्टी ने अपने एलायंस कांग्रेस से बिना पूछे प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। क्योंकि कांग्रेस के दावे वाली इंडी एलायंस गठबंधन के पार्टनर व समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने अपना प्रत्याशी घोषित कर कांग्रेस को उसकी हैसियत बता दी है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि हरियाणा चुनाव परिणाम आने से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का आत्मबल बढ़ा है। ऐसे में यूपी के उपचुनाव में भाजपा गठबंधन सभी सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *