सिद्धार्थनगर/दिनाँक–20 मार्च 2023
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को 11 सूत्रीय मांगपत्र का संबोधित ज्ञापन सौंपा…
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद (एसपी तिवारी गुट) उत्तरप्रदेश के तत्वाधान में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को 11 सूत्रीय मांग को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन दिया,जो निम्नवत है….
1) 01 अप्रैल 2005 के बाद प्रदेश के समस्त विभागों के पुरानी पेंशन बहाल किया जाए..
2) आउट सोर्सिंग एवं संविदा कर्मचारियों तथा रोजगार सेवक ,पंचायत सहायक को नियमित करते हुए न्यूनतम मानदेय 20,000/–रुपये करने की कृपा करें…
3) पंचायती राज विभाग में कार्यरत सफाई कर्मचारियों की सेवा नियमावली बनाने एवं वर्ष 2009 में छूटे हुए वेतनवृद्धि को लगाने की यथाशीघ्र लागू किया जाए…
4) ग्राम विकास अधिकारियों तथा ग्राम पंचायत अधिकारियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक तथा ग्रेड–पे 2800 किया जाए..
5) राजस्व संग्रह अमीन तथा लेखपाल की पदोन्नति राजस्व निरीक्षक पद पर यथाशीघ्र लागू किया जाए..
6) राज्य कर्मचारी की सेवानिवृत्त आयु शिक्षकों की भांति 60 वर्ष से बढ़कर 62 वर्ष किया जाए..
7) कोविड काल के दौरान राज्य कर्मचारियों तथा शिक्षकों की रोके गए मंहगाई भत्ते को तत्काल बहाल किया जाए…
8) यूपीएसआरएलएम कर्मचारियों का एच0आर0 पॉलिसी लागू करने के उपरांत आउटसोर्सिंग प्रक्रिया बन्द करने की कृपा करें…
9) स्वास्थ्य विभाग प्रयोगशाला सहायक संवर्ग के छुटे हुए कार्मिकों को यथाशीघ्र पदोन्नति करते हुए वेतन विसंगति यथाशीघ्र दूर किया जाए…
10) वर्ष 2018 बैच के ग्राम विकास अधिकारियों जिनकी तैनाती अपने गृह जनपद से 200 से 500 km दूरी पर है उनको उनके गृह जनपद में किया जाए..
11) ग्राम विकास अधिकारियों की पदोन्नति उनके रिक्त पदों तथा सहायक
विकास अधिकारी (आईएसबी/सहकारिता/सांख्यकी) के पदों पर यथाशीघ्र करने की कृपा किया जाए, तथा सहायक विकास अधिकारी आईएसबी का पद नाम सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास अधिकारी) किया जाए…
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद तिवारी गुट ने सुजीत कुमार जायसवाल द्वारा ज्ञापन के माध्यम से विनम्रता पूर्वक अपील किया है कि 11 सूत्रीय मांग-पत्र पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए कर्मचारी हित में सहयोग करने की यथाशीघ्र कृपा करने का कष्ट करें…
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुजीत कुमार जायसवाल, आशुतोष मिश्रा कार्यकारी अध्यक्ष, सुनील कुमार बरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेश कुमार मिश्रा जिला मंत्री,विरेन्द्र प्रताप सिंह संरक्षक, सुरेश कुमार पाण्डेय संरक्षक, गणेश शंकर मिश्रा संरक्षक, ओ.पी मिश्रा उपाध्यक्ष, दयानन्द मणि त्रिपाठी उपाध्यक्ष, रणजीत कुमार गौतम उपाध्यक्ष, रविन्द्र कुमार जाटव उपाध्यक्ष,बी नारायण उपाध्यक्ष, कालीमुज्जफर उपाध्यक्ष,इंद्रजीत यादव उपाध्यक्ष,उषा दुबे उपाध्यक्ष, विजय कुमार मिश्र उपाध्यक्ष, कृष्ण मोहन उपाध्यक्ष, कृष्ण मोहन उपाध्याय उपाध्यक्ष, प्रियंका सिंह उपाध्यक्ष,भीखा सिंह यादव संयुक्त मंत्री, जय सिंह गुप्ता कोषाध्यक्ष,पीयूष कुमार पांडेय प्रवक्ता,शिव कुमार दुबे संगठन मंत्री,हरीराम वर्मा संगठन मंत्री,दिलीप श्रीवास्तव संगठन मंत्री, विजय कुमार कर पाठक संगठन मंत्री,नागेंद्र राव संगठन मंत्री, अब्दुल हमीद संप्रेक्षक, वीरेंद्र कुमार मीडिया प्रभारी के अतिरिक्त तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे..