दिनाँक-12/02/2022
राष्ट्रीय किसान एव मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पाठक ने पांच राज्यो में हो रहे विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया..
राष्ट्रीय किसान एव मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय पाठक ने उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में हो रहे विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के समर्थन देने का ऐलान किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियां किसानो के हितो की रक्षा करने वाली है जब से नरेंद्र भाई मोदी सत्ता में आए है वह किसानो की आमदनी कैसे बढाई जाऐ और खेती करने की लागत कम हो निरंतर प्रयास रत है स्वामी नारायण आयोग की रिपोर्ट पिछ्ली सरकार में आयी और उस रिपोर्ट को डंडे बस्ते में डाल दिया सालो तक उस कोई विचार तक नही हुआ।
नरेंद्र मोदी जैसे ही प्रधानमंत्री बने तुरंत उस आयोग पर काम करके किसानो की तमाम समस्याओ से निजात दिलाने का प्रयास किए जैसे यूरिया कमी खत्म किये और जो खाद खेतो में लगती है उसकी भी उपलब्धता सुनिश्चित करने का कार्य किया।
किसानो आंदोलन के नाम पर जिन लोगो ने अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति के षड्यंत्र किया उसे भी एक परिपक्व राजनेता की तरह ध्वस्त करने का काम किया, जिससे देश एक बड़े संकट से ऊबर पाया।
राष्ट्रीय किसान एव मजदूर संघ ने प्रधानमंत्री मोदी की किसान और राष्ट्र के प्रति पूर्ण निष्ठा को ध्यान में रखकर यह निर्णय लिया है हमारा संगठन पांचों राज्यों में हो रहे चुनाव में पूर्ण विश्वास के साथ समर्थन करते है और हमारा संगठन सभी राज्य में भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार भी करेंगे।
” किसान हितंम राष्ट्र हितंम समृद्ध किसान तो समृद्ध राष्ट्र
अजय पाठक राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान एव मजदूर संघ “