Fri. Mar 28th, 2025

राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश ने आई.जी प्रशांत कुमार को ज्ञापन दिया..

राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश ने आई.जी प्रशांत कुमार को ज्ञापन दिया..

कानपुर :- राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन उत्तर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने कानपुर परिक्षेत्र के आई जी प्रशांत कुमार से मुलाकात कर समस्याओं के निराकरण हेतु एक ज्ञापन सौंपा, तथा संगठन द्वारा उन्हें ग्राम प्रधानों की समस्याओं एवं उनके निराकरण हेतु विस्तार से चर्चा की ।चर्चा के दौरान आई.जी प्रशांत कुमार ने ग्राम प्रधानों की सभी समस्याओं के समाधान हेतु सकारात्मक प्रयास करने का आश्वासन दिया।

उपरोक्त ज्ञापन देते समय प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय, प्रधान संगठन के महासचिव दिनेशचंद्र मिश्रा, कानपुर नगर जिलाध्यक्ष लाला अग्निहोत्री, कानपुर देहात प्रधान संगठन अध्यक्ष अरविंद दीक्षित, कानपुर मंडल प्रवक्ता मनोज पांडे आदि लोग सम्मिलित थे।

Related Post