Fri. Jan 31st, 2025

राष्ट्रीय पंचायतीराज प्रधान संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य सचिव,अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज उ0प्र0 को जनजागरण कार्यक्रमों के लिए पत्र लिखकर मांगा सहयोग

राष्ट्रीय पंचायतीराज प्रधान संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य सचिव,अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज उ0प्र0 को जनजागरण कार्यक्रमों के लिए पत्र लिखकर मांगा सहयोगblank blank blank blank

राष्ट्रीय पंचायतीराज प्रधान संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेयजी ने मुख्य सचिव एवम अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज उत्तरप्रदेश जनजागरण कार्यक्रमों के लिए सहयोग देने हेतु तथा प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को पत्र जारी करने हेतु…..राष्ट्रीय पंचायतीराज प्रधान संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष ने सादर अनुरोध के साथ निवेदन किया है कि वर्तमान में वाटर रिचार्ज सिस्टम,पर्यावरण,समाज का नैतिक उन्नयन,अंधविश्वास,एवम सामाजिक कुरीतियों,वैज्ञानिक ढंग से गावों के युवाओं का पलायन रोकने तथा पशुपालन एवम कृषि उद्यानिकी,सामाजिक वनिकितलाबों के रखरखाव,महिला शसक्तीकरण,स्वास्थ्य एवम कुपोषण,पानी की बचत,डीजल,पेट्रोल,विजली की बचत,गैस सिलेंडर की आग से बचाव,अग्नि से सुरक्षा,स्वरोजगार तथा हमारी प्राचीन संस्कृति का महत्व एवम संरक्षण आदि विषयों का संरक्षण काफी महत्वपुर्ण बिषयों तथा साइबर क्राइम रोकने,आत्महत्या की प्रबृत्ति रोकने,निराशा वादी प्रबृत्ति को रोकने जनजागरण विचार गोष्ठियों के माध्यम से करना अतिआवश्यक ही नही अपितु अपरिहार्य है,
यह जनहित का कार्य अति महत्वपूर्ण विषय है।

राष्ट्रीय पंचायतीराज प्रधान संगठन सम्मानित ग्राम प्रधान के सहयोग से उपरोक्त विषयो पर गोष्ठियां कर पूरे प्रदेश में *कोविड 19 के नियमो के अनुपालन में *””दो गज की दूरी मास्क है जरूरी”””*को ध्यान में रखते हुए करेगा।*
———————————————————–
जनपदों में क्लस्टर बनाकर ग्राम स्तर पर तथा न्याय पंचायत स्तर पर दस पांच गावो के बीच किसी सार्वजनिक स्थान पर/ब्लॉक स्तर पर,तहसील स्तर पर/यह विचार गोष्ठी की जाएगी।

जिसे राष्ट्रीय पंचायतीराज प्रधान संगठन के प्रदेश स्तर/मण्डल स्तर/जिला स्तर/ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों के सन्नयन तथा संयोजन में आयोजित किया जाएगा। प्रधान संगठन स्व. विवेकानुसार अपने निर्णय के अनुसार NGO (स्वयं सेवी संस्थानों) को भी अपने साथ लेकर जिम्मेदारी देगा ।

राष्ट्रीय पंचायतीराज प्रधान संगठन द्वारा इन आयोजनों में वक्ता,मुख्य वक्ता के तौर पर मा0 जनप्रतिनिधियों, मा0 मंत्रियों, मण्डल, जिला, तहसील,ब्लॉक,ग्राम स्तरीय अधिकारियों को भी आमंत्रीत करेगा।

कृषि विश्वविद्यालयों/कॉलेजों/मेडिकल कॉलेजों/तकनीकी शिक्षा से जुड़े कॉलेजों/विश्वविद्यालयों के आदरणीय जनों ,विशेषज्ञों आदि को भी आमंत्रित करेगा। यह सब बहु आयामी,बहु उद्देशीय जनहित कारक कार्यक्रम होगा।

कृपया इसके लिए ब्लॉक/तहसील/जिला/मण्डल/प्रदेश/शासन/प्रशासन/के सहयोग की अति आवश्यकता होगी। ताकि विचार गोष्ठियों के समय समस्त प्रशसनिक अमलों तथा कर्मियों का प्रभावी व सक्रिय सहयोग मिलता रहे।
———————————————————– राष्ट्रीय पंचायतीराज प्रधान संगठन ने विनम्रता पूर्वक आग्रह किया है कि महोदय यदि हमारे यह विचार/कार्यक्रम कार्य रूप में परिणित हो जाएगा तो मा0 सी एम योगीजी के सपनो का उत्तरप्रदेश/उत्तमप्रदेश बन जायेगा। जन समस्याओं के वास्तविक निराकरण को पूर्ण बल मिलेगा । यह जनहित से जुड़ा अतिमहत्वपूर्ण कार्यक्रम है।

कृपया आप अपना सम्पूर्ण सहयोग प्रदान करने की कृपा करें, प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों को पूर्ण सहयोग करने के लिए पत्र जारी करने की कृपा करें,तथा प्रदेश एवम मण्डल स्तरीय अधिकारियों को भी सूचित करने की कृपा करें ।
उत्तरप्रदेश की समस्त जनता आपकी आभारी रहेगी ।।
भवदीय : –
कौशल किशोर पाण्डेय
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष
राष्ट्रीय पंचायतीराज प्रधान संगठन
उत्तरप्रदेश

(राष्ट्रीय पंचायतीराज प्रधान संगठन प्रदेश मीडिया प्रभारी विजयकुमारमिश्रा..)

( News 17 india .in editer in chif vijay kumar mishra…)

Related Post