Sat. Apr 19th, 2025

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय व प्रदेश सचिव दिनेश मिश्रा तथा मनोज पाण्डेय की अगुवाई में हुई सम्पन्न

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की महत्वपूर्ण बैठक में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय व प्रदेश सचिव दिनेश मिश्रा तथा मनोज पाण्डेय की अगुवाई में हुई सम्पन्नblank

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की आज अति आवश्यक बैठक जयलक्ष्मी मानवउत्थान सेवा संस्थान औरैया स्थित कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में ग्राम प्रधानों से जुड़ी तमाम समस्याओं पर विचार किया गया राष्ट्रीय पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडे ने बताया कि संगठन के प्रयासों से ही प्रदेश सरकार द्वारा ऑनलाइन शपथ शेष पंचायतों के शीघ्र गठन की प्रक्रिया शुरू की गई तथा प्रदेश अध्यक्ष पांडेयजी ने सरकार से बैठक के माध्यम से मांग की कि शेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम ऑनलाइन करवाकर खुली बैठक में प्रस्ताव लेकर विकास कार्य शीघ्र शुरू कराये जाये ताकी बरसात की तैयारी की जाये। पांडेयजी ने समस्त प्रधानो से अपील की कि वे पारदर्शिता के साथ निर्भय होकर विकास कार्य कराएं संगठन उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा इस अवसर पर सभी ने परामर्श लेकर कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पांडेजी ने घोषणा की कि सभी के सहयोग से इस संस्थान के भवन में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन का जोनल कार्यालय स्थापित किया जायेगा जिसमें तीन कर्मचारी काम करेंगे।। इस कार्यालय से आगरा मंडल, कानपुर मंडल, झांसी मंडल, तथा चित्रकूट धाम मंडल सीधे देखा जाएगा। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष औरैया प्रदीप यादव तथा जिला संयोजक औरैया जितेन्द्र यादव ने घोषणा की, की एक सप्ताह के अंदर औरया संगठन का विस्तार कर लिया जाएगा।अंत में तमाम मुद्दों पर आम सहमति से बैठक का समापन हुआ,

आज की इस महत्वपूर्ण बैठक में मनोज पांडेय मण्डल प्रवक्ता, दिनेश मिश्रा प्रदेश सचिव, प्रदीप यादव, गुड्डू जिला अध्यक्ष औरैया, जितेन्द्र यदव जिला संयोजक औरैया, राघवेंद्र यादव मुखिया जिला अध्यक्ष जालौन, बृजेन्द्र दुबे प्रदेश सचिव संगठन मंत्री, अखिलेश कुमार सविता ब्लॉक अध्यक्ष औरैया, आदित्य राजपूत ब्लॉक अध्यक्ष जिला महामंत्री, प्रेम त्रिपाठी जिला अध्यक्ष सहित ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।

उपरोक्त बैठक की अध्यक्षता प्रदीप यादव ने की तथा संचालन जितेन्द्र यादव ने किया। बैठक में उपस्थित समस्त पदाधिकारियों ने सम्मानित ग्राम प्रधानो से राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जोनल कार्यालय के लिये बेसिक इंस्ट्राफ्रक्चर जुटाने मे सहयोग करने की अपील की।

प्रेस विज्ञप्ति:-
(राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन कार्यकारी अध्यक्ष कौशल किशोर पाण्डेय जी द्वारा प्राप्त…)

( राष्ट्रीय पंचायतीराज ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश मीडिया प्रभारी विजयकुमारमिश्रा….)

Related Post


Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home2/newsind2/public_html/wp-includes/functions.php on line 5471