सिद्धार्थनगर-01-10-020
राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत पशुओ में खुर पका मुँह पका बीमारी का निशुल्क टीकाकरण अभियान के वैन को जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा कलेक्ट्रेट से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस वैन के माध्यम से जनपद के विभिन्न तहसीलों में टीकाकरण कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ ज्ञान प्रकाश भी उपस्थित थे।
(न्यूज़ 17 इंडिया एडिटर इन चीफ विजयकुमारमिश्र)
