तमिलनाडु/दिनांक 11 जुलाई 2023
राष्ट्रीय मछुआ दिवस के समापन पर/मत्स्य मंत्री डॉ संजय निषाद ने किया प्रतिभाग..
आज तमिलनाडु के महाबलीपुरम में आयोजित दो दिवसीय नेशनल केसरी डेवलपमेंट एडवाइजरी कमिटी की बैठक में, प्रदेश सरकार में मत्स्य मंत्री डॉ संजय कुमार ने भी प्रतिभाग किया। डॉ निषाद ने बताया कि राष्ट्रीय मछुआ दिवस के दूसरे समापन के दिन केंद्रीय मत्स्य एवं पशु पालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने राष्ट्रीय स्तर पर मछुआरों तथा मत्स्य पालन एवं उद्योग क्षेत्र से जुड़े लोगों के बेहतरी के लिए नेशनल केसरी डेवलपमेंट एडवाइजरी कमिटी केंद्रीय मत्स्य राज्यमंत्री डॉक्टर मुर्गन की अध्यक्षता में कई राज्यों के मत्स्य मंत्रियों के सदस्यों की टीम के नाम को लेते हुए अपने वक्तव्य मे कहा है कि सभी प्रदेशों के मंत्रीयों और अधिकारियों के द्वारा कहे गये समस्याओं तथा सुझाव को अमली जामा पहनाने में मददगार साबित होगा। उनके द्वारा सदस्यों के लिए गए नामों में पंजाब के मत्स्य मंत्री गुरमीत सिंह गुडिया, आन्ध्रा प्रदेश के मत्स्य मंत्री डा. सिदरी अपलाराज, गुजरात के मत्स्य मंत्री राघव पटेल और उत्तर प्रदेश के मत्स्य मंत्री डा संजय निषाद के साथ अन्य नाम और भविष्य में बढ़ाए जाने का जिक्र किया है। उन्होंने आगे कहा कि डा संजय निषाद ने उत्तर प्रदेश के मत्स्य किसानों के जमीनी स्तर पर समस्या की हकीकत में जो जानकारी दी है उन समस्याओं के समाधान के लिए यथासंभव प्रयास किए जाएंगे, इसके लिए उत्तर प्रदेश के मत्स्य किसानों मत्स्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों एवं निषाद पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी के तरफ से एडवाइजरी कमेटी में जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद देते हैं।
