Tue. Mar 10th, 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु प्रशासनिक एवं बैंक के अधिकारीगण के साथ प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया

सिद्धार्थनगर:06 मार्च 2026

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु प्रशासनिक एवं बैंक के अधिकारीगण के साथ प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0 प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ, के निर्देशानुसार जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक 14.03.2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु प्रशासनिक एवं बैंक के अधिकारीगण के साथ प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया।

उक्त बैठक में बीरेन्द्र कुमार अपर जनपद न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, अरूण कुमार-चतुर्थ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुकेश कुमार रावत भारतीय स्टेट बैंक,गौरीदत्त तिवारी श्रम विभाग,संजय कुमार पाण्डेय आबकारी निरीक्षक, चन्द्रजीत यादव एसी./ए.आर अमन त्रिपाठी कनिष्ठ लिपिक यू0पी0 नेडा,राजमणि गुप्ता उपमण्डल अभियन्ता बी.एस.एन.एल, संगम सिंह शाखा प्रबन्धक यूनियन बैंक आफ इण्डिया सुनील रावत केनरा बैंक, आनन्द प्रकाश सिंह निरीक्षक बाट माप,सुरेन्द्र कुमार आर.टी.ओ. आफिस,राजेश कुमार बैंक आफ बड़ौदा, श्रीमती विद्यावारिणी श्रीवास्तव पूर्ति निरीक्षक, डा0 एस बी गौतम स्वास्थ्य विभाग ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ए आई.जी स्टाम्प,डा0 ज्ञान प्रकाश अपर जिलाधिकारी, बीना तिवारी उपसभागीय वन अधिकारी, अमित कुमार शुक्ला डी.सी.बी एस.ए शुभम सहाय यू0पी0 ग्रामीण बैंक, बैंक बेद प्रकाश शुक्ल इण्डियन बैंक,अभिशेक कुमार शर्मा सेन्ट्रल बैंक आफ इण्डिया विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे,जनपद न्यायाधीश द्वारा बैठक मे उपस्थित बैंक तथा विद्युत विभाग के अधिकारियो को ओ0टी0एस से सम्बन्धित मामलो को अधिक से अधिक निस्तारित करने हेतु आदेशित किया।

इस दौरान नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत बीरेन्द्र कुमार ने बैठक में उपस्थित सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देशित किया कि वे पैरालीगल वालिन्टियर के माध्यम से जिला मुख्यालय तथा विभिन्न तहसीलों में ऐसे स्थान जहां जनसामान्य की अधिकाधिक संख्या मौजूद हो जैसे न्यायालय, कलेक्ट्रट, बस स्ट्रैण्ड, रेलवे स्टेशन अस्पताल, हाट बाजार तहसील मुख्यालय, बैंक आदि जगहो पर लोक अदालत की भव्य सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु लोक अदालत एवं उसमें नियत की जा सकने वाले वादों की अधिकाधिक जानकारी व प्रचार-प्रसार हेतु प्रयास करें व जनसहभागिता सुनिश्चित करे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *