Thu. Apr 30th, 2026

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिल्ली एवं लखनऊ के निर्देश पर प्री- ट्रायल बैठक आयोजन किया गया

सिद्धार्थनगर: 04 दिसंबर 2025

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिल्ली एवं लखनऊ के निर्देश पर प्री- ट्रायल बैठक आयोजन किया गया

राष्ट्रीय लोक अदालत के भव्य सफलता हेतु प्रशासनिक एवं बैंक के अधिकारीगण के साथ बैठक में विचार विमर्श किया गया- शैलेन्द्र नाथ सचिव

सिद्धार्थनगर: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ, के निर्देशानुसार आज दिनांक 04-12-2025 को जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार दिनांक 13-12-2025 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु प्रशासनिक अधिकारीगण एवं बैंक के अधिकारीगण के साथ प्री-ट्रायल बैठक का आयोजन समय 04:30 बजे से किया गया।

उक्त बैठक में मोहम्मद रफी अपर जनपद न्यायाधीश कक्ष संख्या प्रथम,बीरेन्द्र कुमार अपर जनपद न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट)/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, शैलेन्द्र नाथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, विश्वजीत सौरयान सहा० पुलिस अधीक्षक,श्रीमती बीना तिवारी उप० प्रभागीय वनाधिकारी, देवेन्द्र प्रताप सिंह जिला पूर्ति अधिकारी,अशोक कुमार उपप्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक, श्री प्रतुल कुमार पंजाब नेशनल बैंक,संगम सिंह शाखा प्रबन्धक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया,आनन्द कुमार श्रीवास्तव श्रम आयुक्त विभाग, नीरज कुमार पाण्डेय मैनेजर श्रीराम फाइनेंस,दिलीप कुमार वरिष्ठ निरीक्षक बाट तथा माप,राजेश कुमार अपर डी0पी0आर0ओ0, अमन त्रिपाठी यू०पी०नेडा, वेदप्रकाश वरिष्ठ प्रबन्धक इंडियन बैंक, शशांक शेखर राय उपजिलाधिकारी (जे),वीर अभिमन्यु कुमार जिला आबकारी अधिकारी,ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ए0आर0जी0 स्टाम्प, डॅा संजय गुप्ता डिप्टी सी0एम0ओ0 अजय कुमार सिंह अधिशासी अधिकारी, चन्द्रजीत यादव सहकारिता विभाग,अभिषेक साहनी बी०एस०एन०एल०, मो० मुमताज यू०पी० ग्रामीण बैंक, अभिषेक कुमार शर्मा शाखा प्रबन्धक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया,सौरभ गुप्ता सहायक शाखा प्रबन्धक केनरा बैंक,सुरेन्द्र कुमार आर०आर ई0 ए0आर0टी0ओ0,अशोक कुमार बैंक ऑफ इंडिया,डाॅ० ज्ञान प्रकाश अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) उपस्थित रहे,बैठक में उपस्थित जिले के प्रशासनिक अधिकारीगण एवं बैंक के अधिकारीगण के साथ विचार विमर्श किया गया तथा अधिक से अधिक मामलों को लोक अदालत में चिन्हित कर निस्तारित किये जाने हेतु दिशा निर्देश दिया।

नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत बीरेन्द्र कुमार द्वारा बैठक में उपस्थित सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देशित किया गया कि वे पैरालीगल वालिन्टियर के माध्यम से जिला मुख्यालय तथा विभिन्न तहसीलों में ऐसे स्थान जहां जनसामान्य की अधिकाधिक संख्या मौजूद हो जैसे न्यायालय, कलेक्ट्रेट, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, अस्पताल, हाट बाजार तहसील मुख्यालय, बैंक आदि जगहों पर लोक अदालत की भव्य सफलता सुनिश्चित किये जाने हेतु लोक अदालत एवं उसमें नियत की जा सकने वाले वादों की अधिकाधिक जानकारी व प्रचार-प्रसार हेतु प्रयास करे व जनसहभागिता सुनिश्चित करें। उक्त आशय की जानकारी शैलेन्द्र नाथ सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर ने दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *